Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश प्रमुख द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का सात दलीय गठबंधन ने किया बहिष्कार

 

काठमांडू, कार्त्तिक २९ – मधेश प्रदेश प्रमुख द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का सात दलीय गठबंधन ने बहिष्कार किया है । आज दोपहर ३ बजे प्रदेश प्रमुख डा. सुरेन्द्र लाभ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी । इस सर्वदलीय बैठक में वर्तमान मुख्यमन्त्री सरोज कुमार यादव नेकपा एमाले के संसदीय दल के नेता की हैसियत से भाग लिया जिसके कारण अन्य दल ने बैठक का बहिष्कार किया है ।
जसपा नेपाल के प्रमुख सचेतक राम अशिष यादव ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री जो की असंवैधानिक रूप से नियुक्त हुए हैं , होटल में उन्होंने शपथ लिया और वे बैठक में भाग ले रहे हैं इसलिए सात दलीय गठबंधन ने इस बैठक का बहिष्कार किया है । यादव ने बताया कि हमने सर्वोच्य में रीट दायर की है । अभी सुनवाई होनी बाकी है । विवादित मुख्यमंत्री उपस्थित बैठक का सात दलीय गठबंधन ने बहिष्कार किया है ।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com