Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हांगकांग के ताइपो में लगी भीषण आग, अबतक ४४ लोगों की मृत्यु, ३०० लोग लापता

 

काठमांडू, मंसिर ११ – हांगकांग के ताइपो में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर ४४ हो गई है ।
हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में बुधवार (२६ नवंबर २०२५) की दोपहर को आग लग गई । जिसमें अब तक ४४ लोगों के मारे जाने की खबर है और लगभग ३०० लोग अभी भी लापता हैं । आग ७ इमारतों में फैल गई है । पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है ।
भीषण आग की वजह से कई लोग बिल्डिंग्स में फंस गए थे । आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी गईं । एफएसडी ने बताया कि उन्हें बुधवार (२६ नवंबर २०२५) को दोपहर २.५१बजे आग लगने की रिपोर्ट मिली ।
आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है । ताईपो हांगकांग के उत्तरी हिस्से का एक इलाका है और ये मुख्य चीनी शहर शेनझेन के बॉर्डर के पास है । स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आग में ४५ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ३०० लोग अभी भी लापता हैं ।
अब तक करीब ९० फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है । हादसे के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है । लोगों से अपील की गई है कि वो अपने घरों में ही रहें । इससे पहले, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार शाम एक बयान जारी कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *