Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल –लुम्बिनी ने जीत के लिए सुदूरपश्चिम को दिया १४४ रन का लक्ष्य

काठमांडू, मंसिर ११ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में लुम्बिनी लायन्स ने सुदूरपश्चिम रोयल्स को १४४ रन का लक्ष्य दिया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में हो रहे खेल में लुम्बिनी १९.४ ओवर में ऑलआउट हो गई । सभी विकेट खोकर उसने १४३ रन बनाए । लुम्बिनी के कप्तान रोहित कुमार पौडेल ने ३५, दिलिप नाथ ने ३१, सुमित महर्जन और डार्सी शर्ट ने १८–१८ रन बनाए तथा गुलबदिन नैब ११ रन में आउट हुए । रुबेन ट्रम्पलम्यान बिना कोई रन बनाए रनआउट हुए ।
सुदूरपश्चिम के हर्मित सिंह और अविनाश बोहरा ने तीन–तीन विकेट लिए । हेमन्त धामी ने दो विकेट लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed