जानकी मंदिर द्वारा 21सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को जानकी मंदिर द्वारा 21सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में कार्यरत सभी सफाईकर्मी विवाह पंचमी महोत्सव में एक सप्ताह के लिए जानकी मंदिर में सफाई करने हेतु तैनात किए गए थे।इस दौरान सभी ने पूरी इमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वाह किए थे। नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमलेन्द्र निधि के हाथो सभी सफाईकर्मी को जानकी मंदिर के चांदी की प्रतिमा तथा अंगवस्त्र से सम्मानित करने का काम उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने करवाया।इस अवसर विमलेंद्र निधि नेकहा कि इस से समाज में अच्छा संदेश जाएगा।ऊंच नीच तथा छुआछूत का भेद समाप्त होगा।सभी सफाईकर्मी मंदिर प्रांगण में आम लोगों के साथ भोजन भी किए। लोगों को मानना है की कुंभ में भी इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने सफाईकर्मी को सम्मानित करने का काम किया था।

