Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में बढ रही है विना दहेज के रिश्ते

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में बिना दहेज के रिश्ते की संख्या में वृद्धि हो रही है।ऐसी ही शादी गुरुवार की रात जनकपुरधाम के जानकी नगर निवासी एलेक्ट्रिक कारोबारी मनमोहन साह के पुत्र मनोहर साह की शादी मिल्स एरिया निवासी स्व.धर्मनाथ के पुत्री के शादी संपन्न हुयी।
इस आदर्श शादी में पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा सांसद रघुवीर महासेठ, पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो, मधेश प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव,बिधायक रामाशीष यादव बिहार के पूर्व बिधायक राजद नेता संजयगुप्ता, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय,नेपाल के कृषि वैज्ञानिक अर्थ शास्त्री डॉ.गोविंद साह, नेपाली कांग्रेस के नेता मनोज कुमार चौधरी, संजीव साह टीका, हरिश्चंद्र साह, विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह,योग गुरु मनोहर साह मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर सुरेश कुमार साह, जनकपुरधाम के पूर्व मेयर लाल किशोर साह,मारबाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय महासचिव सत्य नारायण साह , धनुषा जिला अध्यक्ष ललित साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, पूर्व बरीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह ,राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चौधरी,राम किशोर साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर बर बधू को आशीर्वाद दिए। अतिथियों को स्वागत वर के पिता मनमोहन साह तथा चाचा द्वय जानकी राम साह तथा राम बाबू साह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *