तीन महीने बीत जाने के बाद ‘जेन जी’ आंदोलन में जान गंवाने वालों को ओली ने अर्पित की श्रद्धाञ्जली
काठमांडू, मंसिर २७ – नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष एवं तत्कालीन प्रधानमंंत्री केपी शर्मा ओली ने आज तीन महीने बीत जाने के बाद ‘जेन जी’ आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धाञ्जली अर्पित की ।
शनिवार (मंसिर २७) भक्तपुर के सल्लाघारी में आयोजित पार्टी के ११वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि जेन जी प्रदर्शन के द्वारा जो मांग उठाई गई है उससे किसी को कोई विमति नही हो सकती है । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के क्रम में हुए घुसपैठ और विनाश को भी कोई सही नहीं कह सकता है ।
ओली ने कहा कि “सामाजिक संजाल खुला हो, सुशासन हो और भ्रष्टाचार नियन्त्रण हो । इस भावना के विरुद्ध तो कोई भी नही.है, था भी नहीं और होना भी नहीं चाहिए ।” “जेन जी द्वारा उठाए गए उन मुद्दों में स्वार्थ समूह का घुसपैठ हो गया । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने हिंसा भड़काए ।
उन्होंने कहा कि – भाद्र २३ गते हिंसा फैलाने के स्वार्थी समूह द्वारा ढाल बनाए जाने के कारण जान गंवाने वाले युवाओं तथा भाद्र २४ गते अराजक समूह के हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के प्रति इस जनसागर की ओर से और मेरी व्यक्तिगत ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूँ ।
उन्होंने घायल और हताश सुरक्षाकर्मियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा – मैं आपके शारीरिक और मानसिक आघातों से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ ।


