Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उस्मान हादी की हत्या कैसे हुई, कहां हैं हादी के हत्यारे?

 

बांग्लादेश अभी सुलग रहा है. शांति नोबेल वाले मोहम्मद यूनुस की सत्ता अब अशांत है. बांग्लादेश यूनुस के कंट्रोल में नहीं रहा. यही कारण है कि कभी हिंसा तो कभी हत्या से बांग्लादेश उबल रहा है. उस्मान हादी की हत्या ने बांग्लादेश को हिला दिया है. हादी बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन के बड़े नेता रहे हैं. उस्मान हादी की उम्र महज 32 साल थी. उस्मान हादी बांग्लादेश प्रदर्शन के ‘पोस्टरबॉय’ थे. वे शेख हसीना की सरकार गिराने वाले विरोध प्रदर्शनों के चेहरे बन गए थे. उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका में गोली मार दी गई और 18 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
इस हत्या ने ही बांग्लादेश में नए प्रदर्शनों को जन्म दिया है. लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उस्मान हादी के समर्थक हत्यारों की गिरफ्तारी मांग रहे हैं. हालांकि, अब सवाल है कि आखिर उस्मान हादी को किसने मारा? आखिर उस्मान हादी के हत्यारे कौन हैं और अभी कहां हैं? क्या बांग्लादेश की पुलिस उन हत्यारों को पकड़ पाई है? इन सभी सवालों के जवाब अब तक मिस्ट्री ही हैं. अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस इसे चुनाव बिगाड़ने की साजिश बता रहे हैं. हालांकि, उनकी पुलिस अब तक हादी के हत्यारे को बेनकाब नहीं कर पाई है.
उस्मान हादी कौन था ?
उस्मान हादी का जन्म 1994 में झालोकाठी जिले में एक मुस्लिम परिवार में हुआ. वह इंकिलाब मंच नाम के छात्र संगठन के सीनियर नेता था. 2024 में छात्रों के आरक्षण सुधार आंदोलन में वह आगे था. वह इस प्रदर्शन के चहेता था. उसी प्रदर्शन ने शेख हसीना को सत्ता से बाहर कर दिया. उस्मान हादी को भारत से नफरत का पोस्टरबॉय भी कहा जाता है. वह भारत-विरोधी था और ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा फैलाने के लिए जाने जाते थे, जिसमें भारत के कुछ इलाके शामिल थे. पिछले कुछ समय से उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी. प्रदर्शनों में उनकी तस्वीरें हर जगह लगती थीं, इसलिए ‘वह पोस्टरबॉय’ कहलाए. वे अक्सर लोकतंत्र और भारत के खिलाफ बोलते थे.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

उस्मान हादी की हत्या कैसे हुई?
उस्मान हादी की हत्या 12 दिसंबर को हुई. हालांकि, मौत 18 दिसंबर को हुई. 12 दिसंबर 2025 को ढाका के पलटन इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान बैटरी रिक्शा में जाते हुए मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश हमलावरों ने उनकी सिर में गोली मारी. इससे उनके दिमाग को गहरी चोट लगी. इसके बाद तुरंत उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज और एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर 15 दिसंबर को एयर एंबुलेंस से सिंगापुर भेजा गया. मगर डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद 18 दिसंबर को हादी की मौत हो गई.
उस्मान हादी को किसने मारा?
उस्मान हादी की हत्या का मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद है. मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद को गोली चलाने वाला बताया जा रहा है. उसके साथ आरोपी आलमगीर शेख है.
कहां हैं हादी के हत्यारे?
ये दोनों हत्यारे अभी नहीं पकड़े गए हैं. ये कहां है, इसका पता भी अभी बांग्लादेश पुलिस नहीं लगा पाई है. पुलिस ने दो संदिग्धों की फोटो जारी की और 50 लाख टका (करीब 42,000 डॉलर) का इनाम रखा है. बांग्लादेश से बाहर न भाग जाएं ये दोनों, इसके लिए सीमाओं पर अलर्ट है. कुछ खबरों में कहा गया कि उस्‍मान हादी के शूटर बांग्‍लादेश छोड़कर भारत भाग गए हैं. हालांकि, भारत ने सबूतों के साथ इससे इनकार कर दिया. हालांकि, अब ढाका पुल‍िस ने हकीकत मान ली और कहा कि अभी उस्मान हादी के हत्यारे बांग्लादेश में ही हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com