Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा और लोसपा बीच १२ बूँदे समझौता

 

काठमांडू, पुस २७ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) नेपाल बीच एकता के लिए १२ बूँदे समझौता हो गया है । आज (रविवार) को हुए इस समझौते के अनुसार ४३ सदस्यीय केन्द्रीय समन्वय समिति गठन की गई है ।
समन्वय समिति के संरक्षक में महन्थ ठाकुर को चुना गया है वहीं उपेन्द्र यादव को अध्यक्ष के रुप में चुना गया है । समझौता अनुसार समन्वय समिति ११ सदस्यीय सचिवालय का गठन करेगी
समझौता पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि एकीकृत पार्टी का नाम जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ही रखने की सहमति हुई है । पार्टी के बाकी और एकीकरण प्रकृया प्रचलित कानून अनुसार होने के उल्लेख हैं । समझौता पत्र में उल्लेख किया गया है कि जबतक पार्टी एकता पूरी नहीं हो जाती तब तक केन्द्रीय समन्वय समिति पार्टी सञ्चालन करेगी ।
यह भी कहा गया है कि दोनों पार्टियों के भातृ संगठन, शुभेच्छुक संगठन तथा विभाग जसपा नेपाल के अन्तर्गत रहेंगे और केन्द्रीय समन्वय समिति के तहत काम करेंगे ।
इस बात पर सहमति बनी है कि जब तक पार्टी का एकीकरण और समन्वय पूरा नहीं हो जाता, तब तक दोनों पार्टियों के अन्य संगठन और विभाग समन्वय समिति के तहत अपनी–अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगे ।
इस बात की भी सहमति हुई है कि फागुन २१ गते को होने जा रहे चुनाव के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए संरक्षक महन्थ ठाकुर और अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के हस्ताक्षर होंगे ।
इसके साथ ही समझौता पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि राष्ट्रीय सभा सदस्य के लिए जसपा नेपाल द्वारा दी गई उम्मीदवारी वापस ली जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *