नेकपा एमाले द्वारा आज काठमांडू में जनप्रदर्शन एवं जनसभा
काठमांडू, माघ ४ – नेकपा एमाले आज काठमांडू में जनप्रदर्शन एवम् जनसभा करने जा रही है । एमाले बागमती प्रदेश कमिटी ने आज दोपहर काठमांडू के भृकुटी मंडप में निर्वाचन केन्द्रित जनप्रदर्शन करने का आयोजन किया है ।
भृकुटी मंडप से शुरु होकर जनप्रदर्शन प्रज्ञा भवन कमलादी में पहुँचकर जनसभा में परिणत होने की जानकारी प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष कैलाश ढुंगेल ने दी है । आज मध्यान्ह १२ बजे से होने जा रहे इस प्रदर्शन को एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली संबोधन करेंगे । बागमती प्रदेश कमिटी द्वारा आसन्न प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन के लिए यह विशेष चुनावी अभियान प्रदर्शन करने का आयोजन किया गया है । एमाले ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के बाहेक प्रतिनिधि सभा सदस्यों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है ।




