Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेखर कोइराला समूह के नेता नहीं गए सर्वोच्य

 

काठमांडू, माघ ४ – नेपाली कांग्रेस की भीतरी विवाद सर्वोच्च अदालत पहुँच चुकी है । विशेष महाधिवेशन से गगन कुमार थापा के नेतृत्व में नए कार्यसमिति का गठन किया गया है । निर्वाचन आयोग ने भी थापा नेतृत्व के कार्यसमिति को आधिकारिकता प्रदान की है । इसके बाद शेरबहादुर देउवा समूह आज अदालत पहुँची है । नेता पूर्णबहादुर खड्का के नेतृत्व में कानून व्यवसायी सहित देउवा समूह सर्वोच्च पहुँचे हैं ।
सर्वोच्च में विशेष महाधिवशेन के पक्ष में खुलकर समर्थन नहीं करने वाले नेता शेखर कोइराला समूह के नेता नहीं गए हैं । कोइराला ने अपने पक्षीय नेताओं को अलग से बुलाया है । यह बैठक दोपहर १ बजे बत्तिस पुतली स्थित अनुपम फुडलैंड में हो रही है । नेता संजय गौतम ने कहा कि ‘हम नहीं गए हैं । अदालत जाने के विषय में मेरी व्यक्तिगत रुप में भी समर्थन नहीं थी । उन्होंने कहा कि –शेखर कोइराला ने १ बजे का पिछले समय के राजनीतिक विषयों में चर्चा के लिए बैठक बुलाई है ।
इधर सर्वोच्च अदालत जाने वाले नेताओं में खड्का, विमलेन्द्र निधि, प्रकाशमान सिंह, एनपी साउद आदि हैैं । उनकी मांग है कि निर्वाचन आयोग द्वारा आधिकारिकता संबंधी निर्णय खारिज की जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *