Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमे मौका दीजिए, नेपाल को समृद्ध राष्ट्र बनायेगें-बालन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
हमरा मौका दहो, हम नेपाल के समृद्ध राष्ट्र बनेबै। (हमे मौका दीजिए, नेपाल को समृद्ध राष्ट्र बनायेगें। मैथिली में भाषण की शुरुआत जब बालेंद्र साह ने किया तो तिरहुतिया गाछी में हजारो की भीड़ ने बालन, बालन का उद्घोष किए जो मिनटों तक गूंजता रहा।
बालेन्द्र साह ने कहा कि जिस तरह हम अपने कार्यकाल में काठमांडू नगरपालिका को कायापलट किए। उसी तरह नेपाल को भी कायापलट करेंगे। काठमांडू में 20ह हजार छात्रों को छात्रवृत्ति देकर अच्छे शिक्षण संस्थान में नामांकन करवाये। दस फीसदी गरीब लोगो को महंगे नर्सिंग होम में मुफ्त इलाज करवाये। असली समाजवाद यही है। उन्होने कहा कि आप मधेशी बेटा को प्रधानमंत्री बनायेंगे इसलिए वोट मायने नहीं रखता है। वरन देश को भ्रष्ट नेताओं को हटाकर खुशहाल नेपाल के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी घंटी छाप में वोट दे।बालेन्द्र साह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी संघीयता के बिरोधी नहीं है पार्टी तो इसको और मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है। मधेश प्रदेश सहित सभी सातो प्रदेश को संपूर्ण अधिकार मिले।
किसी भी पदाधिकारी को काम के लिए काठमांडू नहीं जाना पड़े। प्रदेश राजधानी में ही हो।
बालेन्द्र साह ने कहा कि जनकपुरधाम में सालभर में मुश्किल से एक लाख पर्यटक पहुँते है वही अयोध्या में दस करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं। जनकपुरधाम के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने कहा कि मधेश का गौरव है जनकपुरधाम तथा लुम्बिनी।इसका और विकास किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने का बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया गया है।इस मधेशी पुत्र को प्रधानमंत्री बनाने के लिए घंटी छाप में बोट दीजिये।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पहाड़ में अच्छा प्रदर्शन किया है।मधेश में अच्छा सीट लायेगी।बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री बनाकर पार्टी इतिहास कायम करेगी।उन्होंने कहा कि हम पर झूठी गबन का आरोप लगाकर जेल में डाला गया।लेकिन अब हमे चिंता नहीं है।बालेन्द्र साह जो हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सभी भ्रष्टाचारियों का घर जेल होगा।
डॉ. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर पार्टी बहुमत प्राप्त करती है अगर बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो इसी तिरहुतिया गाछी में आत्मदाह करेंगे।
तिरहुतिया गाछी में ऐतिहासिक भीड़ को भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मी भी नियंत्रण नहीं कर पायी। पूरे मैदान में एक ही नारा गूंज रहा था। अवकी बार बालन सरकार। सभा को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक स्तर के नेता भी संबोधित किया। मंच संचालन दीपेंद्र झा ने किया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *