Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति चुनाव जीतने के बाद थापा पहली बार जाएंगे पार्टी कार्यालय सनेपा

 

काठमांडू, माघ ८ – नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा शुक्रवार (माघ ९) पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा जाएंगे । विशेष महाधिवेशन से सभापति चुने जने के बाद थापा पहिले बार पार्टी कार्यालय जाएंगे । कांग्रेस के प्रवक्ता देवराज चालिसे ने जानकारी दी है कि काठमांडू उपत्यका में उपलब्ध नव निर्वाचित केन्द्रीय समिति के सदस्यों सहित वो शुक्रवार को बैठक भी करेंगे ।
उन्होंने बताया कि “प्राविधिक कारण से हम पार्टी मुख्यालय नहीं जा पाए थे । अभी भी एक दो कमरा ठीक करवाया है ताकि मुख्यालय जा सकें । उन्होंने बताया कि “पार्टी मुख्यालय नहीं जाने का और कोई दूसरा  कारण नहीं है ।” उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्रीय समिति की बैठक से कुछ नई घोषणा हो सकती है ।
काठमांडू के भृकुटी मंडप में आयोजित विशेष महाधिवेशन से पुस ३० गते थापा सभापति बने हैं । उसके बाद बानेश्वर स्थित अर्पण बैंक्वेट में नवनिर्वाचित केन्द्रीय समिति की पहली बैठक हुई थी । प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव में सभापति थापा सर्लाही क्षेत्र नम्बर–४ से उम्मीदवार बने हैं ।

यह भी पढें   धार्मिक शहादत के बल पर *हिन्दुराष्ट्र से हिन्दुराष्ट्र तक* एक वस्तुनिष्ट विश्लेषण : डा.विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com