Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2082

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदं सुप्रभातम्।।*
ॐ सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 23 जनवरी 2026 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके :-1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 9,…*
चंद्रमाह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पंचमी रात्रि 12:08 तक उपरांत षष्ठी*
नक्षत्र:- पूर्वाभाद्रपद दिन में 1:31 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद,
योग:- परिघ दिन में 3:24 तक उपरांत शिव,
करण:- बव एवं बालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:39
सूर्यास्त : संध्या 05:21
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *प्रातः 7:37 यावत कुम्भ राशौ उपरांत मीन राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*मकर राशौ भौम बुध:,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मकर राशौ भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल* दिन में 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण कर और घी का चंदन लगा के जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*

*आज वसंत पंचमी श्री सरस्वती पूजा के प्रातः स्नान कर श्री गणेश के साथ माता सरस्वती का पूजन, श्री शिव पूजन अभिषेक श्री हरि विष्णु के साथ स्वामी कार्तिकेय के साथ महादेव एवं पांचवीं माता भगवती भवनेश्वरी का दर्शन पूजन अभिषेक, सुख सौभाग्य उत्तम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक तथा सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। साथ ही आज श्री दुर्गा का दर्शन पूजन परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

आज का दैनिक राशिफल

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार आप आज परिश्रम के सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े व्यवधान रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आएगा जिससे कुछ समय के लिए वातावरण अशांत रहेगा। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे। हो सके तो आज किसी से उधार ना लें।
आज माता जी को गुलाब फुल अर्पण करें।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा।आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ में आलस्य एवं किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं लेकिन अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयाद करें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने बढ़ने से अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी से विवाद होगा सहकर्मियों से भी मनमुटाव के कारण कार्य मे विलम्ब होगा। घरेलू वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। आपकी बात आज कोई भी जल्दी से नही सुनेगा जिससे क्रोध में भरे रहेंगे। सेहत भी कुछ खास ठीक नही रहेगी।
आज माता जी की श्वेत कनेर या सफेद फूल और कांपी अर्पण करें।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा चुनाव – आज से चुनावी प्रचार प्रसार शुरु

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग शांति से बिताएंगे। आराकाशा के अनुसार इस अवधि में लाभ के लिए आलस्य-प्रमाद से दूर रहें। अन्यथा इसके बाद का समय कष्टकारी रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में थोड़ी भी उद्दंडता न रखें अन्यथा आपको अन्य लोगो ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। फिर कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी व्यवसाय में अधिकारी एवं सहकर्मियों को स्वभाव में मिला कर कार्य करें। फिर आज कुछ अच्छा लाभ भी हो सकता है। आज अचानक परिवर्तन आने से परेशान न हों। किसी से काम निकालना आज प्रेम एवम अत्यंत सावधानी पूर्वक करें। फिर धन लाभ कर सकते है। आज माता जी को डायरी और पुस्तक अर्पण करें।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज दिन के आरंभ में सेहत संबंधित समस्या रहेगी। आराकाशा के अनुसार काम करने में उत्साह नही रहेगा घर के सदस्यों से किसी कारण ताने सुनने पड़ेंगे। लेकिन मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आएगा विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। परन्तु कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में एवं आवश्यकता के समय नही होगा जिससे कार्य बाधित हो सकते है। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों से
आज सतर्क रहें। और आज माता जी को श्वेत चंदन अर्पण करें।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। आराकाशा के अनुसार दिखावे की प्रवृति रहने के कारण अन्य लोगो को अपने आगे तुच्छ मानेंगे जिससे स्नेहीजन आपसे दूरी बना कर रहेंगे। कार्य व्यवसाय में मनमानी एवं जल्दबाजी करने से हानि हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उठापटक वाला रहेगा। अचानक लाभ होता दिखाई देगा अगले पल निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य आज आपके स्वभाव से परेशान होने की जगह मजाक में लेंगे। सेहत थोड़ी गड़बड़ रहेगी।
आज माता जी को लाल कलम अर्पण करें।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा। आराकाशा के अनुसार धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। परन्तु आज किसी से भी किसी भी प्रकार के उधारी व्यवहार ना करें बाद में पछतावा होगा। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। आज कोई मनोकामना घरेलू कारणों से पूर्ण नही होने पर दुख होगा। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा।
आज माता जी को कलम अर्पण करें।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में आई गिरावट

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा। आराकाशा के अनुसार आप किसी के उकसावे में आकर कुछ समय के लिए विवेक पर नियंत्रण खो सकते है भ्रामक बातो में ना आये सुख शांति के लिए आज आवश्यक है। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
आज माता जी को कांपी अर्पण करें।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ बेचैन रह सकते है। आराकाशा के अनुसार मध्यान तक आपसी व्यवहार में विशेष सावधानी रखें किसी से मामूली बात का बतंगड़ बन सकता है हास परिहास भी मर्यादा में रहकर ही करें आपकी बाते किसी को चुभने से माहौल गरम होने की सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार लाएगा। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें।
आज माता जी को लाल कलम अर्पण करें।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।
आज माता जी को पीले फल और लड्डू अर्पण करें।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्यो को लेकर आलस्य दिखाएंगे परन्तु इसके बाद का समय पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे।आराकाशा के अनुसार सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे जिससे आर्थिक आयोजनों में स्पष्टता रहने के साथ ही ज्यादा मगजमारी नही करनी पड़ेगी। परिवार मे किसी बाहरी व्यक्ति के दखल देने से आपसी विश्वास की कमी रह सकती है। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।
आज माता जी को अपराजिता फूल अर्पण करें।

यह भी पढें   रुपन्देही–३ में जसपा नेपाल के उम्मीदवार ने किया एमाले में प्रवेश

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आराकाशा के अनुसार धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।
आज माता जी को काले फल, मिठाई, कलम और अपराजिता फूल अर्पण करें।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज बिल्कुल सावधानी से कार्य करें अन्यथा आज के दिन आप को किसी उलझन में फंसने का ग्रह योग है। आराकाशा के अनुसार
दिन का अधिकांश समय पुराने कार्यों को निपटाने में दें। आज का पूरा समय अपने पिछले कार्यों का निरीक्षण और संपादन में दें। आज लोगों का अधिक सुनें और अपने निर्णय को कल के लिए टाल दें। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। अतः इसके संपादन पर ध्यान दें। आज के किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने से बचें। क्रोध एवं अपने आप पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। फिर सारे कार्य अच्छा से पूर्ववत रहेगा। वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बन सकती है।
आज माता जी को केले और पीले फूल अर्पण करें।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता सरस्वती और महादेव से मेरी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*!!शास्त्र संग्रह के साथ!!*
*आज वसंत पंचमी के सरस्वती पूजा से आप के पूरे परिवार को उत्तम आयु आरोग्यता, उत्तम विद्या बुद्धि, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*

*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *