Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निकोलस भुसाल, हर्क साम्पाङ, जानुका पाठक तथा महेश बस्नेत से चुनाव आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

 

काठमांडू, माघ १३ – प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवारी देने वाले चार लोगों से चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है । आयोग ने जिन उम्मीदवारों से स्पष्टीकरण मांगा है उनमें नेपाली जनसेवा पार्टी से रुपन्देही क्षेत्र नंबर–२ के कमल भुसाल (निकोलस भुसाल), श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष एवं सुनसरी–१ के हर्कराज राई (हर्क साम्पाङ) हैं ।
आयोग ने जानकारी ली है कि इसी तरह नेपाल जनसेवा पार्टी की ओर से भक्तपुर–२ के उम्मीदवार जानुका पाठक (शोभा पाठक) और भक्तपुर–२ के ही नेकपा (एमाले)के सचिव महेश बस्नेत से स्पष्टीकरण की मांग की है ।
भुसाल ने अपने चुनावी अभियान में ‘जेनजी’ आन्दोलन के ‘आइकोनिक’ जूतों को चुनाव चिह्न के रुप प्रचार किया है । आयोग ने इस विषय को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है । इसी तरह धरान के साम्पाङ ने चुनावी प्रचार प्रसार में बच्चोंं का प्रयोग किया, टीशर्ट लगाने के विषय को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है ।
इसी तरह पाठक से उम्मीदवारों पर घृणाजन्य टिप्पणी करने, और विभिन्न आरोप लगाने के विषय को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है । बस्नेत ने झापा–५ के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन)के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने की आयोग ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *