सल्यान में जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु
काठमांडू, माघ २८ – सल्यान में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । बुधवार की सुबह साढे ५ बजे सल्यान के कपुरकोट गाँवपालिका–३ चोरखोला नजदीक ही ग १ ज ५६६१ नंबर की पिकअप जीप लगभग साढे दो सौ मीटर नीचे गिर गई है । जिला पुलिस कार्यालय सल्यान के प्रवक्ता इंस्पेक्टर देवराज भट्टराई के अनुसार जीप रुकुम पूर्व से राप्ती लोकमार्ग होते हुए दाङ के तुलसीपुर आ रही थी ।
दुर्घटना में जीप के चालक रुकुम पूर्व के सिस्ने गाँवपालिका – ४ अमलाचौर के ३० वर्षीय विजय विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई है । पुलिस ने जानकारी दी है कि उनकी घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई । दुर्घटना में सिस्ने – ४ की ३८ वर्षीया ललिता केसी, सिस्ने – २ की २२ वर्षीया सुष्मी रोका और उनकी २ वर्षीया बेटी सफलता केसी घायल हैं । घायलों में से ललिता की अवस्था मध्यम और माँ बेटी की अवस्था सामान्य है । सभी घायलों को कपुरकोट में प्रारम्भीक इलाज के बाद अ ागे के इलाज के लिए दाङ के तुलसीपुर स्थित राप्ती प्रादेशिक अस्पताल में भेजा गया है ।





