Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहित्यकार बसन्त चौधरी ‘वासु शशी साहित्य पुरस्कार–2082’ से सम्मानित होंगे

 

काठमांडू।

 वासु शशी स्मृति परिषद ने साहित्यकार बसन्त चौधरी को ‘वासु शशी साहित्य पुरस्कार–2082’ से सम्मानित करने की घोषणा की है।

नेपाल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार बसंत चौधरी जी ने नेपाली, हिन्दी अंग्रेजी भाषा में कई महत्त्वपूर्ण रचनाएँ की हैं । आपकी हिन्दी कविता संग्रह ‘अनेक पल और मैं’ को भारत में सर्वश्रेष्ठ काव्य संग्रह का सम्मान भी प्राप्त हो चुका है । अभी हाल ही में बसंत चौधरी जी को भारत में २०२६ के अटल सम्मान से भी सम्मानित किया गया है । आपकी दर्जनों साहित्यिक पुस्तकों का अब तक प्रकाशन हो चुका है ।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

इसी प्रकार साहित्यिक पत्रकार तथा सर्जक जयदेव भट्टराई को ‘वासु शशी स्रष्टा पुरस्कार–2082’ और साहित्यकार हरि मञ्जुश्री को ‘कृष्ण–सरस्वती साहित्य पुरस्कार–2082’ प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

परिषद के अध्यक्ष कालीप्रसाद रिजाल की अध्यक्षता में हाल ही में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। घोषित पुरस्कार वरिष्ठ कवि एवं नाटककार वासु शशी की 90वीं जन्मजयंती के अवसर पर आगामी चैत 13 गते को समर्पित किए जाएंगे, यह जानकारी परिषद के सदस्य–सचिव प्रद्युम्न जोशी ने दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com