अब तक ३३ प्रतिशत मतदान
काठमांडू, फागुन २१ – प्रतिनिधिसभा चुनाव में अभी तक ३३ प्रतिशत मतदान हो चुका है । पिछले विवरण अनुसार ६२ लाख २० हजार ४२ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है । प्रतिनिधिसभा चुनाव में मतदान के लिए एक करोड ८९ लाख ३६ हजार ८९ मतदाता हैं । नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय चनाव परिचालन केन्द्र के अनुसार कोशी प्रदेश में ३२ प्रतिशत मत डाले गए हैं ।
इसी तरह मधेश में २८, वागमती में ३४, गंडकी में ३९ प्रतिशत मत डाला जा चुका है । इसी तरह लुम्बिनी में २९, कर्णाली में ३६ और सुदुरपश्चि में ३३ प्रतिशत मत डाला जा चुका है । काठमांडू उपत्यक में ४७ प्रतिशत मत डाले जा चुके हैं ।
काठमांडू उपत्यका में अभी तक ५५ लाख २८ हजार ८६ मत डाले जा चुके हैं । कोशी में ११ लाख ४९ हजार ५ सौ ७१ मत गिरे हैं । वहीं मधेश में १० लाख २४ हजार ४ सौ ४१ लोगों ने मतदान किया है ।
इसी तरह वागमती में ८ लाख ५३ हजार ५ सौ २९ मत गिरे हैं । गण्डकी में ७ लाख २४ हजार १३० लोगों ने मतदान किया है । लुम्बिनी में ९ लाख ७७ हजार ४ सौ १९ मत डाले गए हैं । कर्णाली में ३ लाख ६९ हजार ५ सौ १५ लोगों ने मतदान किया है । सुदुरपश्चिम में ५ लाख ६८ हजार ५ सौ ५१ मत गिरे हैं । १६५ चुनावी क्षेत्रों के १० हजार ९६७ मतदान स्थलों में मतदान जारी है ।


