Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने नहीं किया मतदान

 

काठमांडू, फागुन २१ –राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव अन्तर्गत आज के मतदान में शामिल नहीं हुए हैं । संविधान के संरक्षक के रुप में तटस्थता कायम करने के लिए उन्होंने मतदान नहीं करने की जानकारी दी है ।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संविधान के संरक्षक और राष्ट्र के ही अभिभावक होने की वजह से मतदान में सहभागी नहीं होने का निर्णय लिया है ।   ये जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने दी है । राष्ट्रपति पौडेल ने इससे पहले गृह जिला तनहुँ, व्यास नगरपालिका स्थित सत्यवती मावि मतदान केन्द्र से अपना मतदान करते आए थे ।
इसी तरह उप राष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव ने भी संवैधानिक तटस्थता के कारण मतदान प्रक्रिया  में  भाग नहीं लिया है । यह जानकारी प्रेस सलाहकार दिनेश यादव ने दी है । इससे पहले के चुनावों में वो बारा के बसबरीया स्थित मतदान केन्द्र से मतदान करते आ रहे थे ।

यह भी पढें   रुद्र–गौरी श्री–अम्बिका ओली प्रतिष्ठान ने वर्ष २०८२ के लिए सम्मान एवं पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed