Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोलखा में बुथ प्रतिनिधियों को लिया गया नियंत्रण में

 

काठमांडू, फागुन २१ – दोलखा में मतपत्र और स्वास्तिक छाप लुटने के बाद प्रहरी ने कुछ बुथ एजेंटों को नियंत्रण में ले लिया है । तामाकोशी गाँवपालिका वडा नम्बर ४ गोलेश्वर मावि मतदान स्थल में विवाद उत्पन्न होने के बाद मतदान रुक गया था । यह जानकारी सहायक जिला प्रमुख अधिकारी औलाख बहादुर आले ने दी । उनके अनुसार बुथ के कुछ प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर नहीं किए गए मतपत्र और स्वास्तिक छाप लूट लिया था । ‘बुथ प्रतिनिधि द्वारा मतपत्र और छाप लूटने के बाद विवाद हुआ था । लूटे जा चुके मतपत्र नहीं मिल पाया है । मतपत्र खोजे जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि ‘कुछ बुथ प्रतिनिधियों को नियंत्रण में ले लिया गया है ।’इससे पहले इसी जगह में तैनात कर्मचारियों पर हाथा पाई भी हुई थी जिसके बाद प्रहरी ने हवाई फायर भी की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *