सर्लाही २ – राजेन्द्र महतो की हुई हार
काठमांडू, फागुन २३ – सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नंबर २ से राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के राजेन्द्र महतो की हार हुई है. । इस क्षेत्र से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के रविन महतो निर्वाचित हुए हैं । अब से कुछ ही देर पहले सम्पन्न मतगणना में महतो ४२ हजार ५१२ मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं । महतो के निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के महिन्द्र राय यादव को ८ हजार ५२३ मत मिले हैं । निर्वाचन आयोग से प्राप्त मत परिणाम अनुसार नेपाली कांग्रेस के डा. सरोज कुमार को ७ हजार ३९ और राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के राजेन्द्र महतो को ५ हजार ९९२ मत मिले हैं ।

