Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम पश्चिम के सानीभेरी नदी किनारे दो लड़कियों के शव मिले

 


काठमांडू, फागुन २६ – रुकुम पश्चिम के बाँफिकोट गाँवपालिका–३, भाग्ले के पास सानीभेरी नदी किनारे मंगलवार (फागुन २६) को दो लड़कियों के शव मिले हैं ।
उनके साथ में गई एक और लड़की लापता है । प्रहरी कार्यालय ने जानकारी दी है कि लापता लड़की की तलाश की जा रही है ।
रुकुम पश्चिमका प्रहरी निरीक्षक हरिप्रसाद पुन ने जानकारी दी है कि – बाँफिकोट गाँवपालिका–३, गरालागोठ की १४ वर्षीया उर्मिला ओली और उसी स्थान की १२ वर्षीया कल्पना ओली का शव भाग्ले के पास के सानीभेरी नदी किनारें में मिला है ।
उनके अनुसार, १२ वर्षीया सपना ओली की तलाश की जा रही है । उर्मिला और कल्पना के शव ५०० मीटर की दूरी के अन्तर में मिले हैं । वो दोनों सोमवार (फागुन २५) अपने पड़ोसी कीशादी में गई थी । प्रहरी ने अनुमान लगाया है कि घर वापस लौटने के क्रम में नदी के बहाव में बह गई होंगी ।
घटना को लेकर अभी अनुसन्धान किए जाने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com