Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैस विक्रेता महासंघ ने उपभोक्ताओं को धोखा देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कारवाई की मांग की

 

काठमांडू, फागुन २६ – गैस विक्रेता महासंघ नेपाल ने सरकार से मांग की है कि बाजार में खाना पकाने की गैस की कृत्रिम अभाव सिर्जना करने और सरकार द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत वसूलने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ कारवाई की जाए ।
महासंघ ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बाजार में गैस की कमी की खबरें फैलाई जा रही है साथ ही कुछ जगहों पर विक्रेताओं द्वारा अनुचित मूल्य वसूला जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाई हो रही है । इस समाचार प्रति हमारा गंभीर ध्यानाकर्षण है ।
महासंघ ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि मध्यपूर्व में जो अशान्ति देखी जा रही है उसके कारण भविष्य में गैस की कमी होगी, इस तरह की चिन्ता जो उपभोक्ताओं को हो रही है , जो होनी जरुरी है । लेकिन ऐसे विषम परिस्थिति का फायदा उठाकर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा में बेचना और वितरण करना गंभीर अपराध है ।
महासंघ ने देशभर के आम विक्रेताओं से अपनी विज्ञप्ति द्वारा यह अपील की है कि किसी भी तरह के गैरकानूनी काम नहीं कर जिम्मेदार होकर सेवा प्रवाह करें । साथ ही, संकट के समय में उपभोक्ताओं को ठगने विक्रेता याा गैस उद्योगियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कारवाई करने की महासंघ ने सरकार से मांग की है । महासंघ ने सभी जिला संघों को यह निर्देश भी दिया है कि वे देश भर के विक्रेताओं को सूचित करें कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की जाएगी ।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन सरकार के सौ दिन : उपलब्धि,चुनौतिऔर जनअपेक्षाएँ ! चन्दन दुबे:

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *