अध्यक्ष घिसिङ ने अपने मतदाताओं को दिया धन्यवाद
काठमांडू, फागुन २६ – उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने जोड़ दिया है कि अब बनने जा रही नई सरकार को जनता के परिवर्तन और आर्थिक समृद्धि की आकांक्षा पूरी कर देश में सुशासन कायम करने की ओर केन्द्रीत होनी चाहिए । अध्यक्ष घिसिङ ने आज वक्तव्य जारी करते हुए निर्वाचन में अपनी पार्टी को मतदान करने वाले मतदाताओं, समर्थकों और शुभेच्छुकों के प्रति धन्यवाद दिया और कहा नई सरकारक द्वारा अच्छे काम करने पर हम समर्थन करेंगे तथा गलत काम करने पर सड़क से रचनात्मक रूप में खबरदारी भी करेंगे ।
उन्होंने चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि हार प्राविधिक विषय मात्र है । उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम निराशजनक नहीं है । उन्होंने प्रतिबद्धता समेत की कि उज्यालो नेपाल निर्माण के अभियान में और भी सशक्त रूप में आगे बढ़ेगी ।
अध्यक्ष घिसिङ ने विषम परिस्थितियों के बीच भी चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री, मन्त्रि परिषद् के सदस्यों, सुरक्षा निकाय, कर्मचारी तथा सम्बन्धित सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है ।
उन्होंने कहा कि ‘हमने काम करने और परिणाम देने की प्रतिबद्धता सहित चुनाव में भाग लिया था । लोडशेडिंग का अन्त कर हमने जनता के मन में जगह तो बनाया लेकिन इस बार मत में जीत नहीं सकें ।


