मोजतबा खामेनेई, पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं – ईरान
काठमांडू, चैत १ – अमेरिका–इजरायल–ईरान युद्ध का आज १६वां दिन है । ईरान के सर्वोच्य नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर तरह तरह की बातें आ रही थीं कि वो बुरी तरह से घायल हैं । उनके पैर कट गए है वो कोमा में हैं । लेकिन ईरान का कहना है कि देश के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई, पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं । इरान के विदेशमन्त्री अब्बास अराघची ने बताया कि खामेनेई अपना कर्तव्य सामान्य रूप से निर्वाह कर रहे हैं ।
इससे पहले, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संचार माध्यमों में मोजतबा के घायल होने की बात कही जा रही थी । कहा जा रहा था कि २८ फरवरी को अमेरिका–इजरायल के हमले में मोजतबा घायल हो गए थे। तब से वह कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा था ।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि मोजतबा घायल हैं ।लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने दाबों को अस्वीकार किया है ।
इस बीच, ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से तेल आयात करने वाले देशों को भी समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा । होर्मुज स्ट्रेट विश्वव्यापी ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग है ।


