Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैस आपूर्ति समस्या समाधान को लेकर सरकार सक्रिय रूप से पहल कर रही है– महानिर्देशक ज्ञवाली

 


काठमांडू, चैत १ – वाणिज्य, आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के महानिर्देशक रोशन ज्ञवाली ने स्वीकार किया है कि बाजार में गैस आपूर्ति कुछ कम है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सरकार सक्रिय रूप से पहल कर रही है ।
आज (रविवार ) मनाए जा रहे विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस २०८२ के मूल समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात को स्वीकर किया कि बाजार में गैस का अभाव है । उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या को हटाने के लिए सम्बन्धित निकायों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ।
“सुरक्षित उत्पादन, विवेकशील उपभोक्ता और जिम्मेदार प्रशासन” इस मूल नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में महानिर्देशक ज्ञवाली ने बताया कि –उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग बाजार की अनुगमन को अधिक प्रभावकारी बनाने और उपभोक्ताओं को गुणस्तरीय वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *