Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्तदाताओं को फाल्गुन 30 गते एक समारोह में सम्मानित किया गया

 

नेपालगंज/बाँके, पवन जायसवाल। बर्दिया जिले के राजापुर में बाँके जिले के शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 18 स्वयंसेवी रक्तदाताओं को फाल्गुन 30 गते एक समारोह में सम्मानित किया गया।

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर और यूनिक नेपाल नयाँगाँव के संयुक्त आयोजन में, राजापुर नगरपालिका बर्दिया के संरक्षण/सहकार्य तथा उद्योग वाणिज्य संघ राजापुर बर्दिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शतक रक्तदाता समेत 18 स्वयंसेवी रक्तदाताओं को सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राजापुर नगरपालिका के प्रमुख दीपेश थारु ने सम्मानित रक्तदाताओं को मायाको चिनो (स्मृति चिन्ह) और सम्मान–पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।

बर्दिया जिले में 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी रक्तदाताओं में रबिन बैश्य (25 बार), प्रेम ढुंगाना (25 बार), शंकर थारु (25 बार), सतिश पाण्डे (25 बार), महेमूद अली मनिहार (25 बार), चल्टुराम थारु (26 बार), जीवन कुमार चौधरी (28 बार), रामबाबु सुवेदी (28 बार), खगेन्द्र बहादुर शाही (28 बार), गोपाल निरौला (30 बार), छबिलाल लम्साल (31 बार), मित्रलाल ढुंगाना (33 बार), नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया की कोषाध्यक्ष उमा कुमारी मल्ल (39 बार), श्यामलाल थारु प्रतिक (40 बार), चन्द्रमणि पौडेल (43 बार), सीताराम चौधरी (58 बार) और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय सदस्य तथा बर्दिया जिला अध्यक्ष प्रेम प्रसाद लम्साल (77 बार) शामिल हैं।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि

इसके अलावा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके जिले के सलाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, जो अब तक 107 बार रक्तदान कर चुके हैं, उन्हें भी स्मृति चिन्ह और सम्मान–पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com