Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजापुर (बर्दिया) में 45 लोगों ने किया रक्तदान, ‘स्वस्थ रगत सबैका लागि’ नारे के साथ कार्यक्रम आयोजित

 

नेपालगंज/बाँके, पवन जायसवाल।
बर्दिया जिले के राजापुर में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर और यूनिक नेपाल नयाँगाँव के संयुक्त आयोजन में “स्वस्थ रगत सबैका लागि” मूल नारे के साथ रक्तदान तथा रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजापुर नगरपालिका बर्दिया के संरक्षण/सहकार्य तथा उद्योग वाणिज्य संघ राजापुर बर्दिया के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

राजापुर नगरपालिका वार्ड नं.–4 स्थित राजापुर चौक में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में जनपद प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, व्यवसायी तथा स्वयंसेवी महिला और पुरुष सहित कुल 45 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम का संचालन यूनिक नेपाल के कार्यक्रम अधिकृत जगतराम चौधरी ने किया। यूनिक नेपाल के अध्यक्ष प्रेम बहादुर थारु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिका के प्रमुख दीपेश थारु प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसी प्रकार प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दशरथ बुढा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बर्दिया के मंत्री अर्जुन सुवेदी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल, बाँके जिले के शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना, ठाकुरबाबा नगर समिति के अध्यक्ष छबिलाल लम्साल तथा बारबर्दिया नगर समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाठक लगायत की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथि दीपेश थारु, विशिष्ट अतिथि दशरथ बुढा, अर्जुन सुवेदी, प्रेम प्रसाद लम्साल तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने रक्त संकलन के लिए उपयोग किए जाने वाले रक्त बैग को तकनीशियन महेश चौधरी और राम कुमार वर्मा को हस्तांतरण कर किया। कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि तथा राजापुर नगरपालिका के प्रमुख दीपेश थारु ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कार्यक्रम में सहभागी होने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए नगरपालिका की ओर से सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल, शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बर्दिया के मंत्री अर्जुन सुवेदी तथा राजापुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार रेग्मी लगायत ने भी शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया।

रक्तदान कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिका के प्रमुख दीपेश थारु, प्रेम प्रसाद लम्साल, कृष्ण कुमार रेग्मी, उमा कुमारी मल्ल, छबिलाल लम्साल, लोकराज ढुंगाना, किशोर काफले, लक्ष्मण सुनार, भरत चौलागाईं, जंगली थारु, गणेश थारु, सन्तोष बिक, रबिन थारु, शरद चन्द, उमेश चौधरी, सोम प्रसाद चौधरी, आशिक श्रेष्ठ, चेतराज रेग्मी, सन्दीप थारु, प्रकाश चौधरी, सुशीला चौधरी, आनन्द सिंह, रमेश प्रसाद जैसी, मिलन रेग्मी, प्रमेश्वर थारु, पदम प्रसाद खनाल, लक्ष्मण थारु, अनिल सुवेदी, अनिता चौधरी, सत्य नारायण चौधरी, तीर्थ बहादुर सिंह, सन्तोष थारु, जीवन कुमार चौधरी, सनिप रिजाल, महेश प्रसाद भट्ट, यम कुमार परियार, जगतराम चौधरी, कृष्ण प्रसाद थारु, संजय थारु, इतेन्द्र माँझी, शिशिर शर्मा, संगम दहित लगायत 45 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम में राजापुर रक्त संचार केन्द्र के प्राविधिक महेश चौधरी तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी मधुवन उप–शाखा के राम कुमार वर्मा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा यूनिक नेपाल के रामेश्वर थारु और अनिल नेपाल ने भी सहयोग किया।

इस रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में ईलाका प्रहरी कार्यालय राजापुर बर्दिया, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल (प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म राजापुर), विकास प्रेमी युवा समूह, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी राजापुर, नेपाल औषधि व्यवसायी संघ, ब्रह्मा कुमारी विश्व विद्यालय तथा राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र राजापुर बर्दिया और भूतपूर्व सैनिक इकाई समिति राजापुर बर्दिया ने सहकार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना ने प्रमुख अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों को खादा पहनाकर स्वागत किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed