Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 17 मार्च 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 17 मार्च 2026 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
ऋतु:- शिशिर
*सौर्य चैत्र मास की प्रविष्टे 3,…*
माह: चैत्र
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *त्रयोदशी प्रातः 7:51 तक उपरांत चतुर्दशी*
नक्षत्र :- शतभिषा रात्रि शेष प्रातः 7:51 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग:- सिद्ध प्रातः 7:13 तक उपरांत शुभ,
करण:- बव एवं भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:03
सूर्यास्त : संध्या 5:57,
सूर्य :- *पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे मीन राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *कुम्भ राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कुम्भे भौम बुधश्चैव,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:20 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*

*आज मास शिवरात्रि 13 व्रत में श्री गणेश, श्री शिव, श्री विष्णु एवं श्री हनुमान जी पूजन विविध स्तोत्रों का पाठ एवं इनके मंत्रों का जप करना अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है। सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। साथ ही आज आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम एवं नरसिंह स्तोत्र का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*मेष राशि वालों को परिवार से मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। आगे बढ़कर बात करनी चाहिए। ऊर्जावान होकर फिर से काम करें।कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके व्यवसाय को आज नया सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी कार्य के लिए स्त्री जाति की मदद कर सकते है, जिससे आपको खुशी होंगी। आज सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखने की कोशिश करें। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। मां स्कंदमाता के सामने कपूर जलायें, घर में शांति बनी रहेगी।*

यह भी पढें   भारत सरकार ने बंद किया परिक्रमा मार्ग,एस.एस.वी.ने सुरक्षा का हबाला दिया

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*वृषभ राशि वाले अहंकार को छोड़कर आगे बढ़ें। नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें। काम पर फोकस रखें। सितारे आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। आज आप का मन कुछ नया सीखने का कर सकता है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरुर मिलेगी। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*मिथुन राशि वाले जो संभव हो उसे पाने की कोशिश करें। यानी कि सपने सिर्फ वे ही देखें, जिन्हें पाने के लिए आप मेहनत कर पाएं। धैर्य रखें। आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे। नौकरी व्यवसाय को आज कोई नयी जानकारी मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। घर में आज सभी के साथ रहने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे है, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, अपके करोबार में बरकत होगी।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*कर्क राशि वाले अपने काम में तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सोच समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में काम न करें, समय अच्छा है, सफलता मिल सकती है। आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। संयम आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। मां स्कंदमाता का ध्यान करें ,सेहत अच्छी बनी रहेगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*सिंह राशि वाले अपनी मन की सुनकर काम करें। समय का सदुपयोग करें। सफलता मिलेगी। नए काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। आज का दिन धनवर्षा करने वाला है। जो जीवन मे रिसर्च कर रहे हैं, आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे आज होमवर्क पूरा न करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगें। जिससे मन को अशांत न होने दें। मां दुर्गा को फुल अर्पित करें, रूके हुये काम पूरे होंगे।*

यह भी पढें   एभरेस्ट काष्ठ ढोका उद्योग में आग लगी

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य के लिए जागरुक रहें। खान-पान पर ध्यान दें। आने वाले समय में रुके हुए काम बनेंगे। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। कार्य की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़े के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको घर मे अच्छी भोजन खाने को मिलेगी परिवार के किसी जरुरी काम की वजह से आपकी दिनचर्या काम थोडा रूक सकता है। मां स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलायें, मानसिक तनाव दूर होगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*तुला राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे। आपके आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे। आज परिवार वालों से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दें, बात बन जाएगी।  आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, मीठी वाणी का प्रयोग करें। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। करियर को अच्छा बनाने के विभिन्न अवसर आयेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए ,आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें। आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढेंगे। अपनी योजनायें दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकता हैं। आज छोटे-मोटे मुनाफे आपको मिलते रहेंगे। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो आज उसे भुला दें। स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहने वाला है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगें।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*धनु राशि वालों का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है इसलिए उन्हें अपने आलस्य को छोड़कर काम करने होंगे। अधिक फुर्ती और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ें। आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है, तो आपके आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय दें। आज आप अपना नया उपयोग वस्तु खरीद सकते है। मां दुर्गा की आरती करें, तरक्की के अवसर मिलेगें।*

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस – नए क्रियाशील सदस्यों के लिए आवेदन फार्म

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*अकेलापन दूर करने की कोशिश करें। पसंदीदा व्यंजन खाएं। सबकुछ अच्छा होगा। कारोबार से संबंधित आज कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आज आप आवास, भोजन प्रसाधन का के बारें में सोच सकते है। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। आज जानकारी लेने और रिसर्च या खोज या किताब पढ़ने का मन करेगा। मां स्कंदमाता को नमस्कार करने से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*कुंभ राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है, परिवार वालों से संबंध सुलझेंगे। आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है जीवन के लिए किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आप समाज के कल्याण में सहायता करेंगें। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
मीन राशि वालों के दोस्त आपकी बातचीत से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बातों पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें।  नया काम शुरू करने से समय अच्छा है। आज माता पिता गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी अतः आज इनसे जरूर संपर्क करें और अपनी समस्या शेयर करें। पुनः आप को आज सफलता की कोई किरण नजर आने वाली है आज अपने दैनिक संसाधनों को अच्छी तरह से चार्ज कर लें, क्योंकि आपको इससे ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दिमाग पर जोर ना दें। आज भोजन संयमित एवं भूख से कम लें। शाम को हल्का खाना खाने से सेहत ठीक रहेगी। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक लगाएं, अपके साथ सब अच्छा होगा।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*

*!!शास्त्र संग्रह के साथ महादेव की कृपा से आपके उत्तम आयु आरोग्यता, पद, प्रतिष्ठा, संपूर्ण कुशलता एवं आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना के साथ, व्रत पूजन अभिषेक में सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *