ट्रंप ने दी एक ही रात में ईरान को ‘खत्म’ करने की चेतावनी
काठमांडू, चैत्र २४ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक ही रात में ईरान को ‘खत्म’ करने की चेतावनी दी है । उन्होंने यह भी कहा है कि यह मंगलवार की रात को भी हो सकता है ।
व्हाइट हाउस में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने यह कड़ी चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि मंगलवार मध्यरात तक समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा प्लान्ट, पुल और अन्य पूर्वाधारों पर बमबारी कर सकता है ।
पायलट को बचाने का अभियान कैसा रहा ?
ट्रंप ने एक अत्यंत जोखिमपूर्ण बचाव अभियान का भी विवरण भी दिया । उन्होंने बताया कि ईरान में एक एफ–१५ लडाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । उनके अनुसार दोनों पायलट बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक पायलट शत्रु के इलाके के भीतरी जंगल और पहाडों में फंस गया था ।


