Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने किया राजनीतिक कोटा में नियुक्त हुए ६ राजदूतों को वापस बुलाने का निर्णय

 

काठमांडू, चैत्र २४ – सरकार ने राजनीतिक कोटा में नियुक्त हुए ६ राजदूतों को वापस बुलाया है । परराष्ट्र मंत्रालय के प्रवक्ता लोकबहादुर पौडेल क्षेत्री ने पुष्टि की है कि सरकार ने ६ राजदूतों वापस बुलाने का निर्णय किया है । सरकार ने राजनीतिक ‘कोटा’में नियुक्त भारत, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रिका और श्रीलंका में रहे नेपाली राजदूतों को वापस बुलाया है । राजनीतिक कोटा में राजदूत नियुक्त हुई चित्रलेखा यादव (ऑस्ट्रेलिया), ड‘ा. शंकर शर्मा (भारत), सुम्निमा तुलाधार (डेनमार्क), शिवमाया तुम्बाहाङ्फे (दक्षिण कोरिया), कपिलमान श्रेष्ठ (दक्षिण अफ्रका) और पूर्णबहादुर नेपाली (श्रीलंका) कार्यरत हैं ।
गत रविवार (चैत २२) को हुए मंत्रिपरिषद् की बैठक से में यह निर्णय लिया गया कि राजनीतिक कोटा में नियुक्त ६ राजदूतों को वापस बुलाया जाए । उसी आधार पर परराष्ट्र मन्त्रालय ने उन सभी को एक महीने के भीतर वापस लोटने के लिए चिठ्ठी भेजी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed