उपसभामुख पद का चुनाव आज
काठमांडू, चैत्र २७ – प्रतिनिधिसभा के उपसभामुख पद का निर्वाचन आज (चैत २७) होने जा रहा है । उप सभामुख पद के लिए दो लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी है । श्रम संस्कृति पार्टी की सांसद रुवीकुमारी ठाकुर और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)की सरस्वती लामा प्रतिस्पर्धा में हैं । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने निर्णय करके ही ठाकुर का समर्थन दिया है । इस समर्थन के साथ ही सदन में सात सीट प्राप्त श्रम संस्कृति से ही उप सभामुख का बनना निश्चित हो चुका है । सभामुख डोलप्रसाद अर्याल ने बुधवार (चैत २५) को प्रतिनिधि सभा की बैठक से उप सभामुख निर्वाचन की तारीख तय की ।
आज दिन के ४ बजे संचालन होने जा रही प्रतिनिधिसभा की बैठक में उपसभामुख निर्वाचन सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत होगी । ज्ञान बहादुर शाही लामा को उप सभामुख पद में निर्वाचित करे, यह प्रस्ताव पेश करेंगे । उक्त प्रस्ताव में राप्रपा के ही ताहिर अलि, खुशबू ओली, भरत गिरि समर्थक करेंगे ।
इसी तरह ठाकुर को उप सभामुख पदमा निर्वाचित करें, यह प्रस्ताव आरेन राई रखेंगे । उक्त प्रस्ताव में रास्वपा के अशोक चौधरी और अम्बिकादेवी संग्रौला समर्थन करेंगे ।


