Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीति में कभी –कभी ऊँच नीच हो जाती है –ज्ञानेन्द्र शाही

 

काठमांडू, चैत्र २७ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रापा) के संसदीय दल के नेता ज्ञानेन्द्र शाही ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछान ने सहयोग करने का वचन दिया था जिसके बाद ही हमने उप सभामुख पद के लिए उम्मीदवारी दी है । गुरुवार उप सभामुख की उम्मीदवारी दर्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में उन्होंने कहा कि रास्वपा सभापति लामिछाने ने स्वयं फोन करके पार्टी को समर्थन देने का वचन दिया था । लामिछाने के फोन करने के बाद ही उन्होंने उप सभामुख में सरस्वती लामा को अपना उम्मीदवार बनाया है । रास्वपा ने श्रम संस्कृति पार्टी की सांसद रूबी कुमारी ठाकुर का समर्थन किया है । रास्वपा ने राप्रपा को समर्थन नहीं किया है इस विषय को लेकर राप्रपा नेता शाही ने कहा है कि राजनीति में कभी कभी ऊँच नीच हो जाती है ।
उन्होंने कहा कि –‘हमने सभी से बातचीत करने के बाद ही उम्मीदवारी दर्ता करवाई है । स्वयं रास्वपा सभापति रवि लामिछाने जी से फोन पर बात हो जाने के बाद ही हमने उम्मीदवारी दर्ता की है । अब हमने तो दर्ता करवा लिया है, अब उनकी मर्जी जो करें, जैसे करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *