कार्की आयोग प्रतिवेदन पूर्वाग्रही –रमेश लेखक
काठमांडू, चैत्र २७ – नेपाली कांग्रेस के नेता एवं तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक ने पूर्व न्यायाधीश गौरीबहादुर कार्की नेतृत्व की जाँच आयोग के प्रतिवेदन को ‘पूर्वाग्रही’ कहते हुए टिप्पणी की है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वाग्रही, प्रतिशोधपूर्ण, अपूर्ण और अप्रमाणित प्रतिवेदन के आधार में फौजदारी अभियोग लगाकर मुझे १३ दिनों तक हिरासत में रखा गया ।
उन्होंने शुक्रवार की सुबह सामाजिक संजाल पर लिखा है कि – “गत भाद्र २३ और २४ गते के घटना के सन्दर्भ में गठित आयोग के पूर्वाग्रही, प्रतिशोधपूर्ण, अपूर्ण और अप्रमाणित प्रतिवेदन के आधार में फौजदारी अभियोग लगाकर १३ दिनों तक नियंत्रण में रखने के बाद भी मैं आज अन्ततः रिहा हो गया हूँ । ”उन्होंने लिखा है कि मैं कानून का पालन करुँगा और न्याय में मुझे पूर्ण विश्वास हैं । “बाकी कानूनी और राजनीतिक लडाई जारी रहेगी ।”
कार्की आयोग के प्रतिवेदन के आधार पर इसी चैत १४ गते भक्तपुर के कटुन्जे स्थित निवास से उन्हें प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया था । गुरुवार (चैत २६) की सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया ।


