सिटीजन बैंक १९वां वार्षिकोत्सव समारोह पर स्वास्थ्य शिविर

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। । सिटीजन बैंक के १९वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में दंत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ से ज्यादा मरिजों को दंत परिक्षण किए जाने की जानकारी सिटीजन बैंक बेलाटारी शाखा के प्रबंधक मनोहर चौधरी ने बताया। दंत परिक्षण पश्चात मरिजों को ब्रश , पेस्ट के साथ ही औषधि वितरण किया गया।
प्रतापपुर -२ गोपिगंज बाजार में रहे हरे कृष्ण डेण्टल केयर के चिकित्सकों ने दंत परिक्षण किए जाने की जानकारी हरे कृष्ण डेण्टल केयर के निर्देशक श्याम बश्याल ने दिया।
स्वास्थ्य शिविर में सिटीजन बैंक महेशपुर शाखा के प्रबंधक जगदीश जिसी , प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर ८ के वडा अध्यक्ष संतोष राजभर , प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर २ के पूर्व वडा अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी , समाजसेवी निवास यादव के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा।


