Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिपुलेक को लेकर भारत का जवाब

 

काठमांडू, बैशाख २१ – भारत ने लिपुलेक होते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में अपनी धारणा स्पष्ट कर दी है । चीन और भारत द्वारा लिपुलेक होते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा को पुनः खोलने के बाद नेपाल सरकार ने रविवार को दोनों ही देश को एक कूटनीतिक पत्र भेजा था ।
इस पत्र के बाद ही भारत की ओर प्रतिक्रिया आई है । प्रतिक्रिया में कहा गया है कि लिपुलेक मार्ग होते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा बहुत पुरानी है । भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि “लिपुलेक होते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा सन् १९५४ से लेकर निरंतर चलती आ रही है । यह बहुत ही पुरानी मार्ग है । इस मार्ग से यात्रा दशकों से चली आ रही है, यह कोई नई बात नहीं है ।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि इस सन्दर्भ में भारत की धारणा हमेशा स्पष्ट और स्थिर रही है । उन्होंने जानकारी दी कि भारत नेपाल के साथ द्विपक्षीय संबंध अन्तर्गत रहे सभी विषयों में रचनात्मक संवाद के लिए तैयार है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि सीमा संबंधी बाकी जो भी विषय है, उनका सामाधान कूटनीतिक माध्यम से ही निकाला जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *