Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान द्वारा भेजे गए १४–बूँदे प्रस्ताव को ट्रंप ने किया पूर्ण रुप से अस्वीकार

 


काठमांडू, बैशाख २१ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए १४–बूँदे प्रस्ताव को पूर्ण रुप से अस्वीकार कर दिया है । फ्लोरिडा में एयर  फोर्स  वन पर सवार होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए और बाद में अपने सामाजिक संजाल प्लेटफॉर्म ’ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने इस बात का संकेत दिया कि यह समझौता उनकी शर्तों पर खरा उतरता नहीं दिख रहा है ।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि – मैं जल्द ही ईरान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा । उन्होंने कहा कि ईरान ने पिछले ४७ वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी कीमत उसने अभी तक नहीं चुकाई है ।
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने १४–बूँदें प्रस्ताव देखा है, तो ट्रंप ने जवाब दिया – नहीं, मैंने नहीं देखा । मैं यहां (विमान में) इसे देखूंगा । द टाइम्स ऑफ इजÞराइल के अनुसार उन्होंने आगे कहा, “ईरान तो समझौता करना चाहता है । लेकिन मैं उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूँ । वहाँ कुछ ऐसी बातें हैं, जिनसे मैं सहमत नहीं हो सकता हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *