Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुलामी की जंजीरों में जकड़ के मरने से बेहतर है शहीद हो जाएँ : मनोज बनैता

 

मनोज बनैता,लाहान, ४आश्विन ।

DSC01909नेपाल का नयाँ संविधान २०७२ जारी हो भी न पाया कि मधेश के विभिन्न जिले में उसको जलाना शुरु हो गया । देश के भीतर और बाहर रह रहे मधेशीयों ने संविधान जलाकर इसका विरोध किया है । नेपाल के कुछ खसवादी गुलाम टेलिभिजन मधेस में हो रहे आन्दोलन के समाचार को प्राथमिकता नगदेकर मनगढ़न्त समाचार प्रशारण करने के वजह से सिरहा में युवा के एक समूह ने कल रविवार को एक दर्जन टिभि को जला दिया । मधेसी मुदा को वेवास्ता करने की वजह से हाथ में कालापट्टी लपेटकर सिरहा सदरमुकाम में एक दर्जन टिभि को आग लगा दी गई । सिरहा के विभिन्न चोक ,घर और नुक्कड़ पे विरोध प्रर्दशन किया गया है । मधेशी मोर्चा सिराहा कल जिला के सरकारी दफतर के साथ साथ सिरहा जिला के सम्पूर्ण बाजार , चोक और सार्वजनिक स्थल में काला झण्डा रखा गया । मोर्चा के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने लहान के शहीद चोक , कसहा , चौहर्वा , गोलबजार , छपरारी , मिर्चैया , बिसनपुरा, भगवानपूर, गाढा, सुखीपुर लगायत सदरमुकाम के सम्पुर्ण चोक, सरकारी दफतर में काला झण्डा लगाया है । इसके साथ साथ करीब ८०० मोटरसाईकल में विरोध जुलुस निकाला गया । जुलुस लहान के साथ साथ गोलबजार की परिक्रमा करके लहान के पशुपति उच्च मा.वि में कोणसभा में परिणत हुआ ।

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

कोणसभा में सम्मिलित हजारों जनसमुदाय को सम्वोधित करते हुए नेपाल सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सहसचिव राजु गुप्ता ने कहा कि मधेश अब स्वतन्त्र होने कि राह पर DSC01930चलेगा । अब हमें गुलामी बर्दास्त नहीं हो रही है । गुलामी कि जंजीराें में जकड़ के मरने से वेहतर है कि आजादी की राह पर मर जाए वीरों की भांती । अगर जिए तो हमारा इतिहास बनेगा और मर गए तो हमें मुक्ति मिलेगी । नेपाल पत्रकार महासँघ सिरहा सचिव जिवछ यादव ने मधेशी गद्धार नेता लोगों को मधेश निषेध करने की बात कही । उसी तरह मिशन मधेश के संयोजक दिनेश्वर गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि मधेश के पास बस अब एक ही विकल्प है वो है मधेश अपना देश । इसके लिए कम्ती में एक लाख मधेशी को सड़क पे टेन्ट लगाकर आन्दोलन को जारी रखना होगा । हर मधेशी से रु१०० का चन्दा उठाकर दिनरात सड़क को गर्म करना होगा । काठमाडौं का दानापानी बन्द होते ही हमारी समस्या खुदबखुद हल हो जाएगी । मधेशी मोर्चा ने लहान के पशुपति उच्च मा.वि में सांझ ६ बजे से लेकर ८ बजे तक सम्पुर्ण जनसमुदाय को नया संबिधान का विरोध करने के लिए अपने अपने घर में कोइ भी रोशनी न जलाने की प्रेश विज्ञप्ति मार्फत अपील की । मधेश के जिला में निर्माण की गइ काँग्रेस–एमाले–एमाओवादी सभासद के घर में भी काला झण्डा लगाया गया । सिरहा क्षेत्र नम्बर तीन के नेपाली काँग्रेस की सभासद् सीता देवी यादव के घर में आगजनी की गइ है ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

इसी तरह से विरोध की आवाज और तस्विर फेसबुक और ट्विटर मे समेत भाइरल होते दिखाइ दे रहे हंै । सामाजिक सञ्जाल प्रयोगकर्ताओं ने अपना प्रोफाइल फोटो में काला झण्डा रखा है । कभर फोटो में उनलोगों ने कल आश्विन ३ गते के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया । दिवाली नहीं पर नयाँ संविधान का दिवाला निकाला गया । एक फेसबुक प्रयोगकर्ता बिरु यादवने लिखा है कि अन्तरिम संविधान के मर्यादा उल्लंघन करके नयाँ संविधान बनाया गया हैे, संविधान निर्माण के क्रम में मधेश के साथ हुए सम्झौता को लतमर्दन करके पिछला मधेश आन्दोलन को भी कलंकित करने कि कोशिश की गयी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

DSC01917३५ दिन से भी लम्बे समय से जारी मधेश और थरुहट आन्दोलन में राज्य ने अत्यधिक बल प्रयोग करके निहत्थी जनता और प्रदर्शनकारीयों को मारने के कारण मधेशी युवा अत्यधिक आक्रोशित है । इसीतरह आज संयुक्त मधेशी मोर्चा ने सदरमुकाम सिरहा में नयाँ संविधान जलाने का कार्यक्रम रखा है जिसमे उपेन्द्र यादव, राजु गुप्ता, पूर्व मन्त्री राजलाल यादव सहित शीर्ष मधेशी नेतृत्व वर्ग की उपस्थिति होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *