Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में बन्द से प्रभावित विपन्न परिवारजनो को मुफ्त खद्यान्न वितरण

 

कैलास दास,जनकपुर, असोज १६ । मधेश आन्दोलन के ५० वाँ दिन होने के वाद भी मधेशी जनता ने अपना हौसला बरकरार रखा है । आन्दोलन से पीडित एवं रोजगारविहीन विपन्न परवारजन को जनकपुर के विभिन्न चौक पर खद्यान्न वितरण कार्य अभियान चालू किया गया है ।

IMG_2469
असोज १० गते से जनकपुर के विभिन्न चौक में यह अभियान चालू किया गया है । स्रोत का कहना है कि अभी तक करीबन सौ क्वीन्टल से ज्यादा खद्यान्न वितरण हो चुका है ।

जनकपुर के भानुचौक, रामचौक, महावीर चौक, कदम चौक, रामानन्द चौक, विश्वकर्मा चौक सहित का चौक में विभिन्न संघ संस्था तथा समाजिक सञ्जाल ने राहत विरतण कार्य को जारी रखा है । खासकर कहा जाए तो युवा वर्ग में यह उत्साह सबसे ज्यादा देखा गया है । धनुषा के विभिन्न गाँव से राहत संकलन कर जनकपुर में रहे बेरोजगार एवं विपन्न (गरीब) परिवार को यह राहत वितरण किया जा रहा है ।

यह भी पढें   'हुंकार मधेश' ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय 'हुलाकी यात्रा

रामचौक स्थित गणेश युवा कमिटी नजिक शनिवार खद्यान्न वितरण कार्य किया गया है । स्व. असर्फी साह तथा स्व रामसती देवी साह सेवा प्रतिष्ठान ने १० क्विन्टल चावल, दाल, आलू, सोआबिन सहित का समाग्री वितरण किया है । कमिटीका अध्यक्ष राजेश भण्डारी भोला के संयोजकत्व में एवं विजय बिक्रम साह, डा. विनोद साह, सुरेन्द्र भण्डारी सहित के उपस्थित किया गया है । रविवार से वहाँ पर भण्डारा चलाया जाऐगा ।

यह भी पढें   मधेस प्रदेश सरकार पर संकट, एमाले ने समर्थन वापस लिया; मुख्यमंत्री यादव के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती

IMG_2484उसी प्रकार भानु चौक में कपिलेश्वरवासीयो ने खद्यान्न संकलन कर असोज १० गते से खद्यान्न वितरण करते आ रहे है । खद्यान्न संकलन का संयोजक शम्भु प्रसाद साह का अनुसार अभी तक ३० क्वीन्टल चावल, १२ क्वीन्टल आलु, ७ क्वीन्टल दाल, सोआबिन, नून वितरण हो चुका है । शनिवार धनुषा के कठाल गाविस से ३५ क्विन्टल खद्यान्न संकलन कर भानु चोक वितरण केन्द्र में लाया गया है । खद्यान्न सुनिल यादव के नेतृत्वमा संकलन किया गया है ।

यह भी पढें   मिथिला में लुप्त होती सिकी घास की कलात्मक वस्तुएँ : कैलाश दास

उसी प्रकार रामानन्द चौक में एक ही गाउँ विकास समिति से ७५ क्वीन्टल खद्यान्न लाया गया था । शुक्रवार जय गोविन्द्र सहकारी संस्था ने भी १० क्वीन्टल खद्यान्न वितरण किया था । इसी प्रकार जनकपुर में सौ क्वीन्टल से ज्यादा खद्यान्न वितरण हो चुका है । दाता की संख्या बढने पर फिलहाल संकलन कार्य रोकने की बात भी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com