Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरिस: 120 से ज़्यादा की मौत, आपातकाल लागू

 

BBCHindi:

Image copyrightReuters

फ़्रांस में पुलिस के अनुसार राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाकों में 120 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.

विश्व युद्ध के बाद इसे फ्रांस में सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है.

रिपोर्टों के अनुसार पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बना लिया था. बाद में पुलिस ने वहाँ हमला बोल दिया. पुलिस के मुताबिक हॉल में चार हमलावरों की मौत हो गई. इनमें से तीन की मौत तब हुई जब उन्होंने आत्मघाती बेल्ट के ज़रिए विस्फोट किया.

फ़्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

Image copyrightGetty

ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में देश में आपातकाल की घोषणा की है. फ़्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है.

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

पेरिस निवासियों के घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है. स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

पेरिस में हिंदू अखबार की संवाददाता वैजू नरावने ने हमले के बारे में बीबीसी को बताया, “मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. मैंने वहां जाने की कोशिश की थी जहां हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का जबरदस्त इंतजाम किया है. फ़्रांस ने अपनी सीमाएँ सील कर दी हैं.”

अभी तक किसी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार की है लेकिन बीबीसी के राजनयिक संपादक मार्क अर्बन के अनुसार चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थक सोशल मीडिया पर हमले की तारीफ़ कर रहे हैं. वे लोग पेरिस इन फ़्लेम्स हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
Image copyrightAFP

हमला पेरिस के स्थानीय समयानुसार रात क़रीब नौ बजे हुआ.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो जगह गोलीबारी हुई है और एक जगह पर कई धमाके हुए हैं.

सबसे घातक हमला बैटाकलां आर्ट्स सेंटर के पास हुआ. दूसरा हमला बैटाकलां सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्त्रां पेटाइट कंबोज के पास हुआ.

Image copyrightReuters

फ़्रेंच टीवी के अनुसार कम से कम एक बंदूक़धारी ने ऑटोमेटिक राइफ़ल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में फ़ायरिंग की.

बीबीसी कैमारमैन ने कम के कम 10 लोगों को रेस्त्रां के पास देखा था जिनकी या तो मौत हो गई थी या वो गंभीर रूप से घायल थे.

यह भी पढें   स्वर्ग कहीं और नहीं, हमारे विचारों और कर्मों में बसता है : बिमल सरार्फ

तीसरा हमला पेरिस के नेशनल स्टेडियम से सटे एक बार के पास हुआ.वहां कम से कम तीन धमाके की भी ख़बर है.

Image copyrightAP

उस समय स्टेडियम में फ़्रांस और जर्मनी के बीच फ़ुटबॉल मैच खेला जा रहा था. वहां से भी तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर है. कहा जा रहा है कि यहां पर आत्मघाती हमला हुआ था.

फ़्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया.

कहाँ-कहाँ हमले हुए

  • बेटेकलां कॉन्सर्ट हॉल जहाँ बंदूकधारियों ने लोगों को बंधक बना लिया था.
  • फ़ुटबॉल स्टेडियम के पास हमला जहाँ जर्मनी- फ्रांस फ़ुटबॉल मैच चल रहा था.
  • तीन जगह बंदूकधारियों ने गोली चलाई जिसमें एक बार शामिल है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com