Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरिस हमले की दुनिया भर में निंदा

 

BBCHIndi:

Image copyrightReuters

पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाकों से फ्रांस में एक बार फिर दहशत फैल गई है. अब तक क़रीब 120 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

हालांकि इस घटना की ज़िम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है.

बीबीसी न्यूज़नाइट के राजनयिक संपादक मार्क अर्बन ने ट्वीट किया है कि इस्लामिक स्टेट के समर्थक सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर ख़ुशी जता रहे हैं.

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

वहीं घटना की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय जगत ने फ्रांस को हर तरह की सहायता की पेशकश की है.

Image copyrightAFP

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया है, ”पेरिस में आज हुई घटना से मैं स्तब्ध हूं. हम लोग पूरी तरह से फ्रांस के लोगों के साथ हैं. हमसे जो भी मदद हो सकेगी, हम करेंगे.”

वहीं अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है.

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

ओबामा ने कहा कि ये मानवता पर हमला है और अमरीका पूरी तरह से फ्रांस के साथ खड़ा है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, “पेरिस से आ रही ख़बर दर्दनाक और दुखद है. मारे गए लोगों के साथ हमारी संवेदनाएँ हैं. इस घड़ी में हम पेरिस के लोगों के साथ हैं.”

उधर, कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि इस मौके पर कनाडा फ्रांस के साथ हैं और उसे हरसंभव मदद देगा. उन्होंने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करते रहेंगे ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com