Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छापेमारी में १५०० लिटर डिजल व ६ भारतीय सिलीन्डर बरामद

 

छापेमारी में १५०० लिटर डिजल व ६ भारतीय सिलीन्डर बरामद
२३ दिसम्बर,
६ भारतीय सिलीन्डर बरामद1कपिलबस्तु/सतेन्द्र कुमार मिश्र
कपिलबस्तु के कृष्णनगर में पुलिस ने १५०० लिटर अबैध डिजल व ६ भारतीय सीलिन्डर बरामद किया है । अबैध तौरपर कृष्णनगर के झन्डेनगर में भारतीय सिलीन्डर से नेपाली सिलिन्डर रीफिलिंग तथा डिजल बेचे जाने के दौरान डिजल तथा भारतीय सिलिन्डर बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस इन्सपेक्टर नवराज भट्टराई ने दिया है । पेट्रोलियम पदार्थ की कालेबजारी झण्डानगर के टिल्लु बाबा के घर में चल रहा था । जहांपर भारतीय सिलिन्डरों को बडी आसानी से नेपाली सिलिन्डरो में भरकर उसे अबैधानिक से बैधानिक बना दिया जा रहा था । फिर उसी सिलिन्डर को मनमानी तरीके से पैसा लेकर बेच दिया जाता था ।
मधेशी मोर्चा के बन्दी के कारण नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थो की अकाल पड गयी है । जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए डिजल, पेट्रोल तथा सिलिन्डर तस्कर आसमान छू रहे हैं । लोग पोखरा लगायत देश के अन्य कई हिस्सो से भी सिलिन्डर व डिजल, पेट्रोल लेने कृष्णनगर आते दिखाई देते हैं । लगातार बढ रही इस कालेबजारी पर काबू पाने के उद्देश्य से पत्रकारों के साथ पहुंची कृष्ण्नगर पुलिस ने १५०० लिटर डिजल के साथ ही ६ भारतीय सिलिन्डर भी बरामद किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com