Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैलेंटाइन डे ! आपको निराश नही करेगा, प्रेम करनेका ये तरीका अपनाएं

 

काठमाण्डू,14 फरवरी ।

वैलेंटाइन वीक फरवरी के इस छोटे से महीने को बेहद खास बना देता है।प्रेम को समर्पित इस सप्ताह में ढेरों कहानियां बनती हैं और कुछ बनते(बनते बिगड़ जाती हैं। प्रेम की पहली सीढ़ी उसकी अभिव्यक्ति यानी उसे जाहिर करना या प्रपोज करना। सिर्फ इस डर से कि कहीं इसके जवाब में हमें ना सुनने को न मिल जाए, हम अपनी बात कह ही नहीं पाते।valentine-special-

लेकिन अगर ये तरीके अपनाएं, जो हम बताने जा रहे हैं, तो शायद ही आपको निराश होना पड़ेगा। राशि के अनुसार प्रपोज़ कीजिए

वैलेंटाइन वीक फरवरी के इस छोटे से महीने को बेहद खास बना देता है।

मेष

मेष राशि के व्यक्ति कुछ आत्माभिमानी स्वभाव के होते हैं। लिहाजा आपका बस ये कहना, मैं तुम्हारे अलावा और किसी के बारे में सोच नहीं सकता उन पर जादू सा असर कर सकता है। हां, कोई महंगा गिफ्ट ले जाना मत भूलिएगा।

यह भी पढें   सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि 'सरकार गिरेगी' कहने वाले लोग खुद बेहोश होकर गिर सकते हैं: रवि लामिछाने

वृष

इस राशि का प्रतीक वृषभ यानी बैल को माना जाता है। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि अगर सही तरीका नहीं अपनाया तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन हां अगर बात बन गई तो यकीन मानिए ये आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्हें नेकलेस या डायमंड पेंडेंट या फिर ऐसा ही कुछ गिफ्ट दीजिए, और उनका जवाब सुनिए।

मिथुन

मिथुन राशि के व्यक्तियों का स्वभाव तेजी से बदलता है। वह एक पल तो भरपूर प्यार लुटाएंगे और दूसरे ही पल आपसे किस बात पर रूठ जाएंगे, आप इस पहेली को सुलझाते ही रह जाएंगे। आप इनके साथ एक अच्छी और मजेदार फिल्म देखने जा सकते हैं, और इस दौरान ही उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं। अगर उन्हें फिल्म पसंद आ रही होगी तब तो ठीक है वरना

कर्क=

इस राशि के लोग एक बार भावुक हो गए तो फिर सबकुछ आपके हिसाब से ही होगा। लिहाजा ऐसा गिफ्ट तैयार रखिए जो उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दे।

यह भी पढें   ७१ वीं प्रहरी दिवस के अवसर पर लुम्बिनी प्रदेश प्रहरी अस्पतालद्वारा रक्तदान आयोजन 

सिंह राशि के व्यक्ति को मनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन उन्हें उनके भव्य व्यक्तित्व के आधार पर ट्रीट करें तो बात बन सकती है।

कन्या

ये काफी बुद्धिमान होते हैं और इन्हें दिखावा बिलकुल भी पसंद नहीं। हालांकि इनका ज्यादातर समय कल्पनाओं में ही बीतता है। लिहाजा इन्हें उनके स्पेशल होने का अहसास कराकर बात बना सकते हैं। लेकिन ये जरूर याद रखें आपके इमोशंस सच्चे होने चाहिए।

तुला

इस राशि के व्यक्ति हमेशा चाहते हैं कि उन्हें अकेलेपन का अहसास न हो। आपको उन्हें बस इस बात का अहसास दिलाना होगा कि आप ही उनके लिए बेस्ट हैं। उनकी जरूरत के समय आपका मौजूद होना ही आपके लिए काफी कुछ कर सकता है।

वृश्चिक

इन्हें इंप्रेस करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि आपके बाहरी व्यक्तित्व के साथ-साथ आपकी बौद्धिक क्षमता भी उन पर गहरा प्रभाव डालती है।

यह भी पढें   ‘राष्ट्रीय रक्त सम्राट’ प्रेमसागर कर्माचार्य नें १ सय ८८वीं बार रक्तदान किया 

धनु

ये रोमांचपसंद और शांतिप्रिय होते हैं। आप इन्हें किसी ऐडवेंचरस ट्रिप पर ले जाइए, और बस लेकिन हां, इनकी स्वतंत्रता को बाधित करने की कोशिश बिल्कुल मत करिएगा।

मकर

मकर राशि के लोग मानसिक तौर पर बेहद मजबूत होते हैं और इन्हें हमेशा पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए। अगर उन्हें कोई पसंद नहीं है तो इसका साफ मतलब है,नही

कुंभ

इस राशि के व्यक्ति बहुत जल्दी अपने दिल की बात नहीं कहते हैं। ऐसे में प्रपोज करने से पहले आपको पहले उन्हें ठीक से समझना होगा उसके बाद ही आगे बढ़ें।

मीन

मीन राशि के अधिकतर लोग भावनात्मक रूप से कमजोर माने जाते हैं। इन्हें कोई भी बेवकूफ बना सकता है। इन्हें प्रपोज करने से पहले रोमांटिक म्यूजिक और कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट ही काफी होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com