Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक फ्रेंड ने ठग लिया 23 किलो सोना

 

सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना नवी मुंबई की है। यहां  के  विनीत  करावडकर  ने  फेसबुक के जरिए  एक  लड़की  से दोस्ती की। बाद में उसने उससे  23  किलो  सोना  ठग लिया।  साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार  किया  है।

पुलिस  के  अनुसार  , 25  साल  के  विनीत  ने  आर्यन  जोशी  के  नाम  से  अपना  फेक  फेसबुक  अकाउंट  खोला  और  फिर  उसी  दौरान  उसने  कुर्ला  की  एक  लड़की  से  फेसबुक  फ्रेंडशिप  कर  ली।  दोनों  पर्सनली  एक  दूसरे  से  कई  बार  मिले।  ऐसी  ही  एक  मुलाकात  में  विनीत  ने  लड़की  से  कहा  कि  उसके  पिता  बहुत  बीमार  हैं  ,  वह  अस्पताल  में  भर्ती  हैं।  उन्हें  पैसों  की  जरूरत  है।  लड़की  उसकी  बातों  में  आ  गई  और  धीरे  –  धीरे  उसे  घर  की  आलमारी  से  निकालकर  23  किलो  सोना  दे  दिया।  बाद  में  विनीत  ने  आर्यन  जोशी  के  नाम  का  अपना  अकाउंट  बंद  कर  दिया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

लड़की इस घटना के  बाद  परेशान  हो  गई  और  बाद  में  उसने  यह  बात  अपने  मां  –  बाप  को  बता  दी।  लड़की  के  परिवार  के लोगों ने कुर्ला  के  विनोवा  भावे  नगर  पुलिस  स्टेशन  में  मामला  दर्ज  कराया। यहां  से  केस  साइबर  पुलिस  स्टेशन  में  ट्रांसफर  किया  गया। इसी  के  बाद  विनीत  का  आईपी  अड्रेस  और  मोबाइल  लोकेशन  निकाला  गया  और  फिर  एक  ट्रैप  के  बाद  उसे  गिरफ्तार  कर  लिया  गया।सुनील  मेहरोत्रा  ॥  मुंबई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com