Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाण्डू केन्द्रीत आन्दोलन से नगरबासी भाड़ी तनाव में, आन्दोलन सींहदरवार केन्द्रीत होगा : यादव

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, वैशाख ८
विभिन्न आन्दोलन रत पार्टीयों द्वारा काठमाण्डू केन्द्रीत आन्दोलन करने की घोषणा के साथ ही स्थानीयवासी मे तनाव व चिन्ता का महौल बना हुआ है ।

DSCN2517
काठमाण्डू वानेश्वर हाइट निवासी ४२ वर्षिय कृष्ण रीजाल कहते हैं– केन्द्र में आन्दोलन करने की नेताओं के घोषणा से हम लोग तनाव के साथ शदमे में हैं । अब तक ग्यास व पेट्रोल सहज से पाना लोहे के चने चवाने जितना मुश्किल है, उस पर खाद्यान्न का भाउ भी बहुत मुश्किल से घटा है । एसे में फिर से अभाव झेल पाना बहुत ही तनाव में दल दिया है ।
वानेश्वर हाइट के गरिमा होलसेल किराना दुकान के मालीक नीरज सींजापति कहते हैं– नेताओं ने भले ही अभी बन्द की बात ना की हों पर हम व्यापारी सभी चिन्ता में है । उपभोक्ता बार बार हम से पुछते हैं बन्द होने की क्या स्थिती है, समान फिर से कालाबजारी तो नही होगा । ग्यास के लिए रातदिन हल्ला मचाते है । स्थिती यह है की आमलोग दो दो महिने के हिसाब से समान खरीदकर स्टोर कर रहे हैं । अभी से भीड है । लोगो में बन्द का डर बुरीतरह से बैठा हुवा है ।
बुद्धनगर–१० निवासी २४ विनय कार्की कहते हैं– केन्द्र में आन्दोलन के हल्ला से हम सभी दूविधा में हैं । बन्द–हडताल से स्कुल–कलेज बन्द ना हो । दुसरे प्रेम नेपाली वारसों से विद्यार्थी के भविष्य अन्धकारमय बनी हुइ है बताते हुए कहते है– अब मधेसी लागतयत सम्पूर्ण आन्दोलनरत पार्टी को जनता को साथ लेकर व उन्हे परेशान न करके आगे बढना चाहिये, नेपाली ने सलाह दी ।
रुद्रमतिमार्ग बुद्धनगर–१० स्थित ३९ वर्षीय केदार ज्ञवाली बन्द से चिन्ता ही नही जीवन दूभर होने की बात बताते है । वे कहते है मै भी तराई मोरंग जिले का रहनेवाला हूं, संघीयता के पक्षधर भी हूं परन्तु अब बन्द–हडताल ना करके आन्दोलनरत दल को आगे बढना ही श्रेयष्कर होगा । जनता तभी साथ देगी । उनका आग्रह है की अब जनता को परेशानी में ना डाले ।

यह भी पढें   विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच सचेतनामूलक अन्तरक्रियात्मक कार्यक्रम सम्पन्न

इस विषय में संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव कहते है– अब का आन्दोलन सींहदरवार केन्द्रीत आन्दोलन होगा । उन्होने केन्द्र को आन्दोलीत करने की बात बताते हुए कहा पहले भी हम लोगो ने नाकाबन्दी नही कीया था, दशगजा मे धर्ना दिए थें कहते हुए हमे दशगजा में खडा होने को बाध्य कर ये सरकार नाकाबन्दी का हल्ला कीया था । अभी तो हम लोग धर्ना से उठ गए है परन्तु कहाँ है जनता को सहज ग्यास व पेट्रोल की आपूर्ति । उन्होने सरकार को माफिया व कालाबजारी तन्त्र लाद्ने बाला सरकार कहते हुए कहा अब का आन्दोलन माफियातन्त्र विरुद्ध की भी लडाइ होगी ।
यादव ने बन्द व हडताल के विषय मे कुछ बोलना नही चाहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com