Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सदभावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित हजारों नेता तथा कार्यकर्ता फोरम नेपाल में प्रवेश ।।

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु , जेष्ठ १२ गते

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में हजारों नेता तथा कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया है । कल्ह आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में नेपाल सदभावना पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष रामवरण यादव महासचिव बृजगोपाल गुप्ता, केन्द्रीय सदस्य भैयालाल हरिजन, मधेशी जनअधिकार फोरम गणतान्त्रीक के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, नेकपा एमाले के हृदयराम यादव, लगायत विभिन्न पार्टी परित्याग कर के संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में प्रवेश किया है ।

20160524_155723

नेपाली कागें्रस, नेकपा एमाले, माओबादी, राप्रपा, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी लगायत के केन्द्रिय, जिला स्तरीय नेता तथा कार्यकर्ता समेत ने प्रवेश किया । पार्टी में प्रबेश सम्पूर्ण नेता तथा कार्यकर्ताओं को फोरम नेपाल के राष्ट्रिय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने शुभकामना दिया और कहा कि मधेशी अदिवासी, दलित और मुस्लिमों का अधिकार सुनिश्चित नहीं होने तक आन्दोलन नहीं रुकेगा । उन्होंने कहा कि सरकार संघीय गठवन्धन को वार्ता के लिए नहीं बुला रही । संघीय गठबन्धन बार्ताका विरोधी नहीं है । आन्दोलन के क्रम में घायलों तथा शहीदों को उचित न्याय सम्बोधन नहीं होने तक हम वार्ता में नहीं जाएँगे । कार्यक्रम में बोलते हुए फोरम की उपाध्यक्ष रेणु यादव ने कहा कि यह सरकार इतिहास का ही नौटङ्की सरकार है ।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

20160524_151305

उन्होंने कहा कि ऐसे पागल प्रधानमन्त्री सिर्फ राष्ट्रीयता के नाम पर खोखली राष्ट्रवादी की राजनीति कर रहे हैं । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए फोरम नेपाल के उपमहासचिव अभिषेक प्रताप शाह ने कहा कि अभी आन्दोलन काठमाण्डौ केन्द्रित है । अब भी अगर सरकार ने हमारी बातों को नहीं सुना तो उनका दाना पानी बन्द होगा । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केनिद्रय सदस्य सशासराम यादव ने कहा कि अब का आन्दोलन अधिकार का आन्दोलन है इसके लिए सबको तैयार रहना होगा । नव प्रवेशी नेता रामवरण यादव ने कहा कि विगत के आन्दोलन में नेपाल सदभावना पार्टी ने कोई प्रभावकारी भूमिका नहीं खेली इसलिए वो फोरम में आए । कार्यक्रम में वक्ताओं ने आन्दोलन में अपनी प्रतिबद्धता जताई । मंगलवार हुए कार्यक्रम में सतिस चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के राष्ट्रिय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव की प्रमुख आतिथ्य, उपाध्यक्ष रेणु यादव की आतिथ्य, उपमहासचिव अभिषेक प्रताप शाह, केन्द्रिय सदस्य शहसराम यादव, केतारप्रसाद चौधरी की अतिथ्यता थी । कार्यक्रम में कम से कम दो हजार फोरम के कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी । यह कपिलवस्तु जिला के नगरपालिका हाल में सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com