अपहरित उद्योगपति केडिया अपहरण मुक्त
संवाददाता, जेठ १६
जेठ १३ गते साम को अपहरण हुए वीरगंज के उद्योगपति सुरेश केडिया को नेपाल तथा भारतीय पुलिस के संयुक्त टोली ने विहार राज्य के मोतिहारी से सकुशल अपहरणमुक्त करने में सफलता प्राप्त की है ।

सुरेश केडिाया के भाई तथा उद्योग वाणिज्य संघ वीरगंज के अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने भी अपने बडे भाई अपहरण मुक्त होने की बात की पुष्टि करते हुए कहा, मेरा उनसे फोन पर बात हुई है, वे गाडी में हैं । उनके आने के बाद ही अन्य बात सामने आएगी ।
पुलिस सुत्रों के मुताविक एक अपहरणकारी को भारतीय पुलिस ने गिरफतार कर लिया है तथा दो फरार है ।
नेपाल पुलिस ने कहा भारतीय समकक्षी के साथ समन्वय कर केडिया की अवस्था पता लगाने का काम कर रहें हैं ।
अपहरित उद्योगपति केडिया से फिरौति एक सौ करोड मागने का खुलासा
इससे पहले वीरगंज से अपहरित हुए उद्योगपति सुरेश केडिया से अपहरणकारी ने एक सौ करोड रुपिया फिरौति मागने की बात सामने आई थी । भारतीय हिन्दी साइट न्युज २४ ने उक्त खुलासा किया है ।
शनिबार को प्रकाशित समाचार में विहार के सीमा से अपहरणकारी घुसने का दावा करते हुए कहा है नेपाल के प्रतिष्ठित व्यापारी केडिया से अपहरणकारीयों ने एक सौ करोड फिरौति रकम मागा है ।
अपहरण की घटना के बाद से ही नेपाल तथा विहार पुलिस संयुक्त रुप से वीरगंज–मोतिहारी तथा बेतिया में सर्च अभियान चलारही थी, कहते हुए न्युज २४ ने सौ करोड फिरौति मागने की बात लिखा है ।
नेपाल तथा विहार पुलिस संयन्त्र ने अपहरणकारीयों ने केडिया को भारत के मोतिहारी व बेतिया क्षेत्र मे रखने का आशंका व्यक्त किया था ।
उद्योगी सुरेश केडिया को जेठ १३ गते वारा से अपहरण किया गया था । तीन दिन बितने के बाद भी अपहरित की अवस्था अज्ञात थी । इस बीच दैनिक भाष्कर ने भी अपहरणकारियों ने सौ करोड मागने का समाचार प्रकाशित किया है ।
उच्च सुरक्षा अधिकारियों ने ईस घटना को गम्भीरता के साथ लिया था | इससे पहले विहार के कुछ स्थानो मे छापा भी डाला गया था ।


