Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी मोर्चा द्वारा संसद वहिष्कार

 

काठमाण्डू, जेठ १८
आन्दोलनरत मधेसी मोर्चा ने आज मंगलबार १ बजे बैठी संसद बैठक वहिष्कार किया है ।
संसद में बोलते हुए सदभावना पार्टी के नरसिंह चौधरी ने–संघीयता के पक्षधर मधेसी दल निरन्तर आन्दोलन करने के बाद भी सरकार हमारी माग सम्बोधन के प्रति गम्भिर नही है बताया ।
संसद में बोलते हुए चौधरी ने कहा– हमारी माग सम्बोधन के प्रति सरकार जब तक गम्भिर नही होगी तब तक आन्दोलन को निरन्तरता देने की बात जाहिर की ।
चौधरी ने कहा हम भी नेपाल के नागरिक हैं । हमें इस देश की और जनता की चिन्ता है पर सरकार को रत्तिभर भी जनता की परवाह नही है कहते हुए उन्हों ने सरकार ने वार्ता के लिए कोई औपचारिक पत्र नही भेजी है कहते हुए आरोप लगाया । चौधरी ने सरकार मिडिया के मार्फत इस बात का भ्रम फैलारही कहते हुए सभामुख को उक्त विषय पर सरकार को उचित निर्देशन देने को आग्रह किया करते हुए आन्दोलन रत दल के संसदों ने संसद की कारवाही वहिष्कार करते हुए बाहर हो गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.