तीसरे चरण का आन्दोलन शुरु, गठबन्धन द्वारा आज से रिले अन्सन जारी
काठमाण्डू, २५ जेठ
संविधान के प्रति असंतुष्टि जनाती आ रही संघीय गठबन्धन द्वारा तीसरे चरण के आन्दोलन घोषणा स्वरुप आज राजधानी के खुला मञ्च में अनसन पर वैठै हैं ।

अनसन में गठबन्धन के संयोजक तथा संघीय समाजवादी फोरम ने अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय मधेस समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शरत्सिंह भण्डारी, संघीय जनमुक्ति पार्टी के वरिष्ठ सह–अध्यक्ष परशु तामाङ, तराई–मधेस सदभावना पार्टी नेपाल के महन्द राय यादव, कुमार लिंगदेन, भानुराम थारु, डा. ओम गुरुगं लगायत गठबन्धन के शीर्ष नेता कमताथ कार्यकर्ता आनसन पर बैठे हैं ।
इस से पहले मांग सम्बोधन न होने के विरोध में मधेसी मोर्चा सहित के गठबन्धन द्वारा सिंहदरवार वालुवाटार घेराऊ करते हुए वीरगंज, पोखरा लगायत विभिन्न स्थान में गठबन्धन ने शान्तिपूर्ण धर्ना, प्रदर्शन करती आ रही है ।
गठबन्धन के प्रवक्त परशुराम तामांग ने कहा हमारी मांगें सम्बोधन न होने तक अनसन जारी रहेगी ।

