Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध की समाधी स्थल से आन्दोलन की ज्वाला निकालेगी,तमलोपा का दावा : वृशेषचन्द्र लाल

 

विजेता चौधरी,  काठमांडू, जेठ २३ | तराई–मधेस लोकतान्त्रीक पार्टी के प्रथम महाधिवेशन की प्रारम्भीक तैयारी पूर्ण, 

tamlopa -1
प्रथम महाधिवेशन की तैयारियों में जोरशोर से लगी तराई–मधेस लोकतान्त्रीक पार्टी ने महाधिवेशन का प्रारम्भीक तैयारियां पूर्ण होने की बात बताई है ।
तमलोपा के उपाध्यक्ष वृशेषचन्द्र लाल से प्राप्त जानकारी के मुताविक नवलपरासी जिला के रामग्राम में होने जा रही उक्त अधिवेशन के लिए आवास, खाना, अधिवेशन स्थल का चुनाव तथा व्यवस्था होने के साथ-साथ महिलाओं के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की जाने की बात बताई  है । लाल ने– अधिवेशन अवधि में मुस्लिमों का रोजा होने के कारण सम्पूर्ण मुस्लिम कार्यकर्ता लगायत के लिए एक अलग स्थान तथा रोजा तोडने का सारा इन्तजामात किया गया है बताया ।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात
तमलोपा के उपाध्यक्ष वृशेषचन्द्र लाल
तमलोपा के उपाध्यक्ष वृशेषचन्द्र लाल

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधि, महिला तथा दातृ संगठन लगायत, अधिवेशन में ९ सौ पचास से अधिक प्रतिनिधि तथा २ सौ परिवेक्षक सहित देशविदेश से आगन्तुक आने की बात लाल ने बताई । उन्होंने विहार के सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि भी अधिवेशन मे आने की जानकारी दी है ।
तमलोपा ने अधिवेशन में पार्टी के आगामी कार्यक्रम की घोषणा, राजनीतिक दस्तावेज तथा आदीवासी जनजाति दस्तावेज सहित नया नेतृत्व का निर्धारण करेगी बताया ।
अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के विकल्प में कोई नया संभावना कितना है एक प्रश्न में लाल ने कहा– तमलोपा लोकतान्त्रीक पार्टी है, लोकतान्त्रीक परिपाटी से ही अधिवेशन आगे बढ रही है। वहरहाल अध्यक्ष ठाकुर के विकल्प में किसी अन्य के आने का अभी तक संभावना नही दिख रहा है ।
नवलपरासी में महाधिवेशन स्थल तय करने के सम्बन्ध में लाल ने बताया पहला कारण तो नवलपरासी थारु बाहुल्य क्षेत्र है और थरुहट के जनता को स्वयत्त प्रदेश का अधिकार नही दिया गया इस का विरोध स्वरुप भी उक्त स्थल तय कीया है, उन्हों ने रामग्राम बुद्ध का समाधी स्थल भी है कहते हुए उनके समाधी स्थल से आन्दोलन का ज्वाला उठाने के लिए भी रामग्राम में अधिवेशन करने की हमारी योजना रही है बताया ।

यह भी पढें   अत्यधिक गर्मी तथा पूर्वानुमान में आधारित पूर्वकार्य कार्यशाला

tamlopa-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com