Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु के रक्षराम को मिलेगा दर्नाल पुरस्कार ।

 

कपिलबस्तु ,९ जून |

मेहनत का फल मीठा होता है इसे वास्तविक रुप में चरितार्थ करते हुए, जागरण मीडिया सेंटर के संस्थापक, अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय अभियंता सुभाष दर्नाल की स्मृति में शुरु किये गये सुभाष दर्नाल एवार्ड, कपिलवस्तु के रक्षाराम चमार नामक व्यक्ति को दिया गया है । प्रेस वक्तव्य के अनुसार कम उम्र में मृत्यु होने के कारण दर्नाल के कार्य को सम्मान देते हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर ही पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।

यह भी पढें   “हमें इंसाफ़ चाहिए, दया नहीं; हमें मुआवज़ा चाहिए, कर्ज़ नहीं” : डॉ. विधु प्रकाश कायस्थ

rakshha-ram-kapil

यह पुरस्कार सरिता परियार ट्रस्ट फण्ड एवं जागरण मीडिया, दोनों की सामझदारी से देश विदेश के ४० वर्ष से कम उम्र के लोगों को उनकी क्षमता के आधार पर दिया जाता है । कपिलवस्तु के चमार जो अभी त्रि. वि से स्नात्तकोत्तर कर रहे है, ४३ उम्मीदवारों मे चयनित किये गये हंै ।

इतना ही नहीं तराई मानव अधिकार संजाल में मानव अधिकृत अधिकार में कार्यरत चमार ने दो अंय अभियंताओं के साथ मिलकर, राजनीतिक पार्टियों के मध्य हुए जेठ२०७२ २५ में १६ बुंदे असहमति को असंवैधानिक मानते हुए सर्वोच्च में पेश किया था । तत्पश्चात् संविधान में संघीयता सुनिश्चित होने का आदेश आया ।

यह भी पढें   आस्थाका अलौकिक यात्रा: 'हनुमान अंश' : डा.विजय दत्त

चमार मात्र १९ वर्ष की ही उम्र से ही दलित बाल बालिकाओं के लिए कार्य करते आये है ।

आने वाले सावन के ३१ नेपाली गते को राष्ट्रीय सभागार में इन्हें पुरस्कार दिया जाएगा । पुरस्कार वितरण में शामिल हाने वाले विज्ञों में, प्रा. ल्याण्डी डायमंड, सुखदेव थोराट आदि लोगों की उपस्थिती होगी ।

हिमालिनी परिवार की और से हार्दिक बधाई |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com